Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

श्योपुर : खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग, दो महिलाओं सहित 6 घायल, देखें VIDEO

Follow on Google News
श्योपुर : खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग, दो महिलाओं सहित 6 घायल, देखें VIDEO
श्योपुर। जिले में खेत की मेड़ काटने को लेकर एक ही परिवार के दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें 2 महिलाओं सहित 6 लोग घायल हो गए। जिनमें 4 को गंभीर हालत में राजस्थान के कोटा शहर के अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। वहीं दो महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस फायरिंग का लाइव वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलने पर बडौदा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।

फायरिंग में ये हुए घायल

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा घटनाक्रम बडौदा थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव का है। जहां खेत की मेड़ काटने की बात पर बंदूक से फायरिंग की गई है। जिसमें महेश मीणा, राम बलवान मीणा, गायत्री बाई, लीला बाई, कौशल्या बाई और प्रियंका सहित 6 लोग घायल हो गए। जिनमें से 4 को गंभीर हालत में बड़ौदा अस्पताल से राजस्थान के कोटा शहर के लिए रेफर किया गया है।

घटना के वीडियो आए सामने

घटना को अंजाम देने वाले आरोपी अशोक पुत्र सोमनाथ मीणा, भोले पुत्र सोमनाथ, रामनिवास पुत्र मोरपाल, धनराज पुत्र सोमनाथ, सोमनाथ पुत्र मोरपाल और अरविंद पुत्र रामनिवास मीणा मौके से फरार हो गए हैं। फायरिंग का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी पक्ष के लोग मकान की छत से बंदूक से फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। गोली चलने की आवाज भी वीडियो में सुनाई दे रही है। वीडियो के आधार पर अब बडौदा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1699727824167313769?s=20[/embed] इस बारे में पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई है। फायरिंग में घायल हुई महिलाओं का कहना है कि आरोपियों ने खेत की मेड़ काटने की बात पर बंदूक से फायरिंग कर दी। इसमें उनके परिवार के 6 लोग घायल हुए हैं। 4 को नाजुक हालत में कोटा रेफर किया गया है। (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- शिवपुरी में हादसा : श्रद्धालुओं से भरा मिनी ट्रक पलटा, 3 की मौत, दो दर्जन घायल; सत्संग में शामिल होकर जा रहे थे ग्वालियर मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts