वीडियो में फूटा गुस्सा!कैसे फैली शक्ति कपूर की मौत की अफवाह? सच जानकर उड़ जाएंगे होश!

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर फैली एक झूठी खबर है। हाल ही में इंटरनेट पर यह अफवाह तेजी से फैल गई कि उनका निधन हो गया है। यह खबर देखते ही देखते वायरल हो गई और फैंस के बीच चिंता और कन्फ्यूजन का माहौल बन गया।
हालांकि सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। शक्ति कपूर ने खुद सामने आकर इन खबरों को पूरी तरह झूठा बताया और साफ कहा कि वे पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं।
वीडियो जारी कर दी सख्त प्रतिक्रिया
शक्ति कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने सीधे लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि उनकी मौत की खबरें पूरी तरह फर्जी हैं और ऐसी अफवाहों पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा मैं बिल्कुल ठीक हूं और स्वस्थ हूं। मेरी मौत की जो खबरें फैलाई जा रही हैं, वो पूरी तरह गलत हैं। कृपया ऐसी बातों पर ध्यान न दें। उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें: Governor Teaser: 'गवर्नर' और 'बंदर' के टीजर आउट, दोनों फिल्मों में दिखे अलग-अलग रंग
अफवाह फैलाने वालों पर सख्त एक्शन
शक्ति कपूर ने सिर्फ सफाई ही नहीं दी, बल्कि नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की झूठी खबरें फैलाना बेहद गलत है और इससे उनके परिवार और चाहने वालों को परेशानी होती है। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस मामले को हल्के में नहीं लेंगे और इसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराएंगे।
फैंस की चिंता और प्रतिक्रियाएं
जैसे ही यह अफवाह फैली, सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई लोग चिंतित हो गए और उनकी तबीयत को लेकर सवाल पूछने लगे। वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने राहत और खुशी जताई। कई लोगों ने कमेंट किया कि भगवान आपको लंबी उम्र दे, तो कुछ ने लिखा कि ऐसी अफवाहें फैलाना बिल्कुल गलत है।
हॉस्पिटल विजिट से शुरू हुई थी चर्चा
इस अफवाह की जड़ें कुछ महीने पहले की एक घटना से जुड़ी हैं। इस साल की शुरुआत में शक्ति कपूर को उनकी बेटी और अभिनेत्री श्रृध्दा कपूर के साथ एक अस्पताल के बाहर देखा गया था। उस समय श्रद्धा कपूर मीडिया और पैपराजी पर नाराज हो गई थीं। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं और लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद शक्ति कपूर की तबीयत ठीक नहीं है। धीरे-धीरे यही चर्चा बढ़ती गई और आखिर में गलत जानकारी फैलते-फैलते मौत की अफवाह में बदल गई।
यह भी पढ़ें: Shiva Rajkumar : कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार का नया धमाका, तमिल निर्देशक अभिशन जीविंथ संग करेंगे फिल्म
अब कैसी है शक्ति कपूर की सेहत?
अब खुद शक्ति कपूर ने साफ कर दिया है कि उनकी सेहत पूरी तरह ठीक है। उन्होंने बताया कि वे खुश हैं और अपनी सामान्य जिंदगी जी रहे हैं। हालांकि वे पिछले कुछ समय से लाइमलाइट और सोशल मीडिया से दूर हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उनकी तबीयत खराब है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना पुष्टि के किसी भी खबर पर भरोसा न करें।
फिल्मों से दूरी लेकिन पहचान कायम
शक्ति कपूर लंबे समय से फिल्मों में कम नजर आ रहे हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म “मेरे हसबैंड की बीवी” में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। उन्होंने अपने करियर में कई अलग-अलग और यादगार किरदार निभाए हैं, जिन्हें दर्शक आज भी याद करते हैं।
यह भी पढ़ें: Mouni Roy: ग्लोबल मंच पर कदम रखने जा रहीं मौनी रॉय; हाथ लगा बड़ा इंटरनेशनल प्रोजेक्ट
सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की बढ़ती समस्या
आज के डिजिटल दौर में जानकारी तेजी से फैलती है, लेकिन उसी के साथ गलत जानकारी भी उतनी ही तेजी से लोगों तक पहुंच जाती है। बिना किसी पुष्टि के किसी के निधन जैसी गंभीर खबर वायरल हो जाना चिंता की बात है।











