Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Governor Teaser:'गवर्नर' और 'बंदर' के टीजर आउट, दोनों फिल्मों में दिखे अलग-अलग रंग

मनोज बाजपेयी स्टारर गवर्नर का दमदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 1990 के दशक में आए भारत के सबसे बड़े आर्थिक संकट की कहानी को पर्दे पर लाती है। टीजर में मनोज पहली बार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसका किरदार आरबीआई के पूर्व गवर्नर एस. वेंकटरमणन से प्रेरित बताया जा रहा है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि किस तरह देश आर्थिक संकट में फंस गया था।
'गवर्नर' और 'बंदर' के टीजर आउट, दोनों फिल्मों में दिखे अलग-अलग रंग

'गवर्नर' की कहानी सुवेंदु भट्टाचार्जी, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने लिखी है। फिल्म में गीत जावेद अख्तर के हैं, जबकि संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है। 'द केरल स्टोरी' जैसी चर्चित फिल्म बनाने वाली टीम अब इस बार आर्थिक संकट की कहानी लेकर आ रही है, जिसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है।

टीजर में दिखा गंभीर और इंटेंस माहौल

करीब डेढ़ मिनट के टीजर में 90 के दशक का माहौल, राजनीतिक और आर्थिक तनाव के साथ दिखाया गया है। मेकर्स ने कहानी को थ्रिल और ड्रामा के अंदाज में पेश करने की कोशिश की है। टीजर में अदा शर्मा की भी हल्की झलक देखने को मिलती है। फिल्म का निर्देशन चिन्मय मांडलेकर ने किया है, जबकि निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: चेक बाउंस मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश: ठेकेदार और कंस्ट्रक्शन कंपनी को देना होगा एक लाख रुपए

'बंदर' में दिखा बॉबी देओल का अलग अवतार 

इसी बीच अनुराग कश्यप की मचअवेटेड फिल्म 'बंदर' का टीजर भी रिलीज हो गया है। टीजर में बॉबी देओल एक बिल्कुल अलग और रहस्यमयी किरदार में नजर आ रहे हैं। शुरुआत में वह एक रॉकस्टार जैसे अंदाज में दिखाई देते हैं, लेकिन कुछ ही सेकंड में कहानी अचानक अंधेरे और सस्पेंस से भरे मोड़ पर पहुंच जाती है।

सस्पेंस और स्कैंडल से भरी दिखी कहानी

टीजर से साफ है कि फिल्म किसी बड़े स्कैंडल और कानूनी लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद और कई अन्य कलाकारों की भी झलक देखने को मिलती है। फिल्म को सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया गया है, लेकिन मेकर्स ने कहानी को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया है। यही वजह है कि टीजर देखने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

दोनों फिल्मों के टीजर ने बढ़ाया बज

एक तरफ 'गवर्नर' देश के आर्थिक इतिहास के सबसे कठिन दौर को दिखाने की तैयारी में है, तो दूसरी तरफ 'बंदर' एक डार्क और अनप्रिडिक्टेबल दुनिया की झलक पेश कर रही है। दोनों फिल्मों के टीजर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं और दर्शक अब इनके ट्रेलर और रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। 'बंदर' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts