Mouni Roy:ग्लोबल मंच पर कदम रखने जा रहीं मौनी रॉय; हाथ लगा बड़ा इंटरनेशनल प्रोजेक्ट

मौनी रॉय ने टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में फिल्मों में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई। वह अलग-अलग जॉनर के प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं और लगातार अपने करियर का दायरा बढ़ा रही हैं।
पूरी तरह गोपनीय रखा गया है प्रोजेक्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस इंटरनेशनल प्रोजेक्ट को फिलहाल पूरी तरह सीक्रेट रखा गया है। मेकर्स आने वाले हफ्तों में इसका भव्य ऐलान करने की तैयारी कर रहे हैं। अभी तक फिल्म या सीरीज के नाम, स्टारकास्ट और कहानी से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
इंडस्ट्री सूत्रों ने बताया 'लाइफ-चेंजिंग'
सूत्रों का दावा है कि यह प्रोजेक्ट सिर्फ मौनी रॉय ही नहीं, बल्कि इससे जुड़े सभी कलाकारों और टीम के लिए 'लाइफ-चेंजिंग' साबित हो सकता है। माना जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है, जिससे मौनी को ग्लोबल पहचान मिलने की संभावना बढ़ गई है।
2025 में कई प्रोजेक्ट्स में रहीं व्यस्त
बताया जा रहा है कि साल 2025 में कई फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स में व्यस्त रहने के बावजूद मौनी ने इस इंटरनेशनल प्रोडक्शन के लिए काफी समय और मेहनत दी है। हाल ही में वह अपने डांस वीडियो और ग्लैमरस सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर भी लगातार चर्चा में रही थीं।
ये भी पढ़ें: Kartavya Trailer: ‘सेक्रेड गेम्स’ के बाद फिर पुलिस ऑफिसर बने सैफ अली खान, ‘कर्तव्य’ का दमदार ट्रेलर रिलीज
बड़े ऐलान का इंतजार कर रहे फैंस
फिलहाल इस इंटरनेशनल प्रोजेक्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। इंडस्ट्री में चर्चा है कि यह मौनी रॉय के करियर को नए स्तर पर ले जा सकता है। ऐसे में फैंस अब मेकर्स की ओर से होने वाले बड़े ऐलान पर नजर बनाए हुए हैं।




















