Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Shiva Rajkumar :कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार का नया धमाका, तमिल निर्देशक अभिशन जीविंथ संग करेंगे फिल्म

कन्नड़ स्टार शिवा राजकुमार और निर्देशक-अभिनेता अभिशन जीविंथ की नई फिल्म चर्चा में है। पिता-बेटे के रिश्ते पर आधारित यह इमोशनल फैमिली ड्रामा पूजा समारोह के साथ शुरू हो चुका है। फिल्म का निर्देशन गौतम शिवारमण कर रहे हैं, जबकि बालमुरगन भी प्रोजेक्ट से जुड़े हैं।
कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार का नया धमाका, तमिल निर्देशक अभिशन जीविंथ संग करेंगे फिल्म

शिवा राजकुमार अब उभरते तमिल अभिनेता और निर्देशक अभिशन जीविंथ के साथ नई फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट की खबर सामने आते ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म एक भावनात्मक ड्रामा होगी, जिसमें पिता और बेटे के रिश्ते को केंद्र में रखा जाएगा।

भावनात्मक रिश्तों की कहानी पर होगा फोकस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी पिता और बेटे के मजबूत बंधन और उनके रिश्ते में आने वाले उतार-चढ़ाव के इर्द-गिर्द घूमेगी। मेकर्स इसे इमोशनल और फैमिली ड्रामा के अंदाज में पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि फिल्म में शिवा राजकुमार का किरदार काफी दमदार और भावनात्मक होगा।

‘टूरिस्ट फैमिली’ के बाद अभिशन को मिला बड़ा मौका

अभिशन जीविंथ ने अपनी पहली फिल्म टूरिस्ट फैमिली से इंडस्ट्री में पहचान बनाई थी। अब कन्नड़ सिनेमा के बड़े स्टार शिवा राजकुमार के साथ काम करना उनके करियर का बड़ा कदम माना जा रहा है। इंडस्ट्री में इस सहयोग को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

/img/15/1778253859226

पूजा समारोह के साथ शुरू हुआ प्रोजेक्ट

फिल्म का आधिकारिक शुभारंभ पूजा समारोह के साथ कर दिया गया है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म के टाइटल और बाकी स्टारकास्ट का खुलासा नहीं किया है। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी गौतम शिवारमण संभाल रहे हैं, जिन्होंने अभिशन जीविंथ की पहली फिल्म का भी निर्देशन किया था।

ये भी पढ़ें: Mouni Roy: ग्लोबल मंच पर कदम रखने जा रहीं मौनी रॉय; हाथ लगा बड़ा इंटरनेशनल प्रोजेक्ट

बालमुरगन भी प्रोजेक्ट से जुड़े

इस प्रोजेक्ट से फिल्ममेकर बालमुरगन भी जुड़े हुए हैं। मेकर्स फिलहाल फिल्म की बाकी तैयारियों में जुटे हैं और जल्द ही इसके नाम और रिलीज डेट का ऐलान किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

फैंस के बीच बढ़ा उत्साह

शिवा राजकुमार के लंबे अनुभव और अभिशन जीविंथ की नई सोच के मेल ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। फैंस अब फिल्म की पहली झलक और आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts