Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Share Market Today:निफ्टी 4 अंक गिरकर 23674 पर बंद, सेंसेक्स 135 अंक टूटा; सीमेंट सेक्टर में खरीदारी

शेयर बाजार में निफ्टी 4 अंक गिरकर 23674 पर बंद हुआ वहीं सेंसेक्स भी 135 अंक टूटा। इस गिरावट के बीच भी सीमेंट सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली।
निफ्टी 4 अंक गिरकर 23674 पर बंद, सेंसेक्स 135 अंक टूटा; सीमेंट सेक्टर में खरीदारी
File Photo

शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 135 अंकों की गिरावट के साथ 75,183 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 4 अंक कमजोर होकर 23,655 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में IT और FMCG सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। निवेशकों ने इन सेक्टर्स में मुनाफावसूली की जिसके चलते बाजार पर दबाव बना रहा। हालांकि शुरुआती कमजोरी के बाद बाजार में कुछ रिकवरी भी देखने को मिली।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

एशियाई बाजारों में आज अलग-अलग तस्वीर देखने को मिली। साउथ कोरिया का बाजार कोस्पी करीब 8.42% की बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं जापान का निक्केई इंडेक्स भी 3% से ज्यादा चढ़ा। इसके उलट हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ जिससे एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख बना रहा।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में ट्रांसपोर्ट हड़ताल शुरू! Ola-Uber-Rapido पर भी ब्रेक, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली का असर भी देखने को मिला। बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) ने करीब ₹1,597 करोड़ के शेयर बेचे। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने बाजार को कुछ सहारा दिया और करीब ₹1,968 करोड़ की खरीदारी की। बीते 30 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो विदेशी निवेशक अब तक ₹53,830 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली कर चुके हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इसी अवधि में ₹64,549 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया है।

ये भी पढ़ें: UPSC 2027 डेटशीट आउट : IAS से NDA तक UPSC ने जारी किया 2027 का पूरा एग्जाम शेड्यूल

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts