Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अब चिप्स-बिस्किट के पैकेट पर लगेगा लाल निशान, सुप्रीम कोर्ट का FSSAI को बड़ा आदेश

अब चिप्स, बिस्किट और नमकीन खरीदते समय पैकेट के पीछे छोटे अक्षर पढ़ने की जरूरत नहीं होगी, सुप्रीम कोर्ट के नए निर्देशों के बाद ज्यादा चीनी, नमक और फैट वाले खाने पर सामने लाल चेतावनी लेबल लगाने की तैयारी है, जानिए क्या होंगे नए नियम, FSSAI को कितना समय मिला है और ग्राहकों को इससे क्या फायदा होगा।
अब चिप्स-बिस्किट के पैकेट पर लगेगा लाल निशान, सुप्रीम कोर्ट का FSSAI को बड़ा आदेश
पैकेटबंद खाने पर लगेगा लाल चेतावनी लेबल, सुप्रीम कोर्ट का FSSAI को बड़ा आदेश

बाजार से चिप्स, बिस्किट, नमकीन या दूसरी पैकेटबंद चीजें खरीदते समय अब ग्राहकों को खाने की पूरी जानकारी जानने के लिए पैकेट के पीछे लिखे छोटे-छोटे अक्षर पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी, सुप्रीम कोर्ट ने पैकेटबंद खाने में ज्यादा चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट की मात्रा को लेकर अहम निर्देश दिए हैं, अदालत ने कहा है कि जिन खाद्य पदार्थों में इन चीजों की मात्रा तय सीमा से ज्यादा होगी, उनके पैकेट के सामने वाले हिस्से पर साफ चेतावनी दी जानी चाहिए। यह फैसला 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर सुनाया गया, जस्टिस जे,बी, पारदीवाला और जस्टिस के, विनोद चंद्रन की बेंच ने कहा कि लोगों की सेहत की सुरक्षा करना भी जरूरी है, अदालत के मुताबिक, अगर इन निर्देशों को सही तरीके से लागू किया गया, तो लोग खाने-पीने की चीजें खरीदते समय बेहतर फैसला ले सकेंगे।

पैकेट के सामने दिखेगा लाल रंग का निशान

सुप्रीम कोर्ट ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी FSSAI को पैकेटबंद खाने पर चेतावनी वाले लेबल को लेकर निर्देश दिए हैं, इसके तहत जिन चीजों में तय सीमा से ज्यादा फैट, चीनी या नमक होगा, उनके पैकेट के सामने लाल रंग का षट्कोण यानी हेक्सागन निशान लगाना होगा।

इस लेबल पर खाने में मौजूद ज्यादा मात्रा वाले तत्व के बारे में साफ शब्दों में जानकारी दी जाएगी, जैसे,

  • HIGH FAT: ज्यादा फैट होने पर,
  • HIGH SUGAR: ज्यादा चीनी होने पर,
  • HIGH SALT: ज्यादा नमक होने पर,

अदालत ने यह भी साफ किया है कि अगर किसी पैकेट में एक से ज्यादा चीजों की मात्रा तय सीमा से ज्यादा है, तो हर तत्व के लिए अलग-अलग लाल हेक्सागन निशान लगाना होगा, यानी एक ही निशान में सभी चेतावनियां लिखकर काम नहीं चलेगा, हर चेतावनी के साथ उससे जुड़ा चित्र भी दिखाना होगा, ताकि ग्राहक आसानी से समझ सकें कि खाने में किस चीज की मात्रा ज्यादा है।

अब सिर्फ एडेड शुगर से नहीं चलेगा काम

अदालत ने खाने की चीजों पर चेतावनी लगाने के नियमों में एक और अहम बदलाव करने को कहा है, अब सिर्फ एडेड शुगर यानी बाहर से मिलाई गई चीनी के आधार पर चेतावनी तय नहीं होगी, बल्कि खाने में मौजूद कुल चीनी यानी टोटल शुगर को भी ध्यान में रखना होगा। इसी तरह फैट के मामले में सैचुरेटेड फैट की कुल मात्रा को आधार बनाया जाएगा, नमक की मात्रा भी जांची जाएगी, इसके लिए FSSAI को हर तत्व की तय सीमा यानी थ्रेशोल्ड नए सिरे से तय करनी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि साल 2024 की डाइटरी गाइडलाइंस की टेबल 15,1 में दिए गए आंकड़ों को बिना बदलाव के लागू नहीं किया जा सकता, क्योंकि नए नियमों में कुल चीनी और सैचुरेटेड फैट को ध्यान में रखना जरूरी है।

FSSAI को चार महीने में तैयार करने होंगे नियम

सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI को नए नियमों का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए चार महीने का समय दिया है, अदालत ने कहा है कि इस काम में देरी नहीं होनी चाहिए और तय समयसीमा का पालन करना जरूरी है। इसके अलावा FSSAI को 10 हफ्ते बाद अदालत में अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट भी देनी होगी, इसमें बताना होगा कि नए नियम तैयार करने और उन्हें लागू करने की दिशा में अब तक कितना काम हुआ है। इससे पहले FSSAI ने कंपनियों को नए नियमों के पालन के लिए 365 दिन का समय देने और इस मुद्दे पर दोबारा सलाह-मशविरा करने का प्रस्ताव रखा था, अदालत ने इस प्रक्रिया और देरी को लेकर सवाल उठाए थे।

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price Crash: सोना ₹3,907 और चांदी ₹9,680 सस्ती, 13 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा सिल्वर

स्कूलों में बच्चों को दी जाएगी पोषण की जानकारी

सुप्रीम कोर्ट ने माना कि सिर्फ पैकेट पर लाल निशान लगाने से लोगों को पूरी जानकारी नहीं मिलेगी, इसके लिए बच्चों को कम उम्र से ही सही खानपान और पोषण के बारे में समझाना भी जरूरी है। अदालत ने केंद्र सरकार को स्कूलों में न्यूट्रिशनल लिटरेसी यानी पोषण से जुड़ी शिक्षा को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं, इसके लिए स्कूलों के पाठ्यक्रम में जरूरी बदलाव करने होंगे और बच्चों के लिए अलग-अलग गतिविधियां भी आयोजित करनी होंगी।

इन गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं,

  • स्कूल के पाठ्यक्रम में बदलाव: बच्चों को खाने में मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी दी जाएगी,
  • इंटरैक्टिव वर्कशॉप: बच्चों को आसान और रोचक तरीके से सही खानपान समझाया जाएगा,
  • जागरूकता गतिविधियां: पैकेट पर लिखी जानकारी और चेतावनी को पढ़ना सिखाया जाएगा,

अदालत का मानना है कि अगर बच्चों को बचपन से ही खाने-पीने की चीजों के बारे में सही जानकारी मिलेगी, तो वे आगे चलकर बेहतर खानपान का चुनाव कर सकेंगे।

ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बाजार में सामान खरीदते समय ग्राहकों को पैकेट के सामने ही जरूरी चेतावनी दिखाई देगी, इससे उन्हें यह समझने में आसानी होगी कि किसी चीज में चीनी, नमक या फैट की मात्रा ज्यादा है या नहीं। हालांकि, लाल निशान का मतलब यह नहीं होगा कि उस खाने को लेकर हर व्यक्ति के लिए एक जैसा फैसला जरूरी है, यह लेबल ग्राहकों को जानकारी देगा, ताकि वे अपनी जरूरत और समझ के हिसाब से खाने का चुनाव कर सकें।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...

Latest Posts