PlayBreaking News

UPSC 2027 डेटशीट आउट :IAS से NDA तक UPSC ने जारी किया 2027 का पूरा एग्जाम शेड्यूल

UPSC ने साफ किया है कि जरूरत पड़ने पर परीक्षा तिथियों में बदलाव किया जा सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
Follow on Google News
IAS से NDA तक UPSC ने जारी किया 2027 का पूरा एग्जाम शेड्यूल

संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने वर्ष 2027 की सभी प्रमुख परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि इसी के आधार पर पूरे साल की तैयारी की प्लानिंग तय होती है। इस बार आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा, NDA, CDS, CAPF, CMS, IES, ISS और कई विभागीय परीक्षाओं की तारीखें पहले ही घोषित कर दी हैं।

कब होगा UPSC CSE?

UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 23 मई 2027, रविवार को आयोजित होगी। इसी दिन भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा भी होगी। वहीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 20 अगस्त 2027, शुक्रवार से शुरू होगी और पांच दिन तक चलेगी। हालांकि कुछ तारीखों में बदलाव भी किए जा सकते हैं। कैंडिडेट्स अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं।

सिविल सेवा परीक्षा से जुड़ी जरूरी तारीखें

  • नोटिफिकेशन जारी: 13 जनवरी 2027
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 2 फरवरी 2027
  • प्रीलिम्स परीक्षा: 23 मई 2027
  • मेन्स परीक्षा: 20 अगस्त 2027 से
  • जनवरी से शुरू होगा परीक्षा सीजन

UPSC का परीक्षा सत्र 10 जनवरी 2027 से शुरू होगा। इस दिन संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 31 जनवरी को इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा होगी। इससे साफ है कि नए साल की शुरुआत से ही प्रतियोगी परीक्षाओं का दबाव बढ़ जाएगा।

यह भी पढ़ें: NEET-UG Re-Exam : टेलीग्राम चैनलों पर सरकार की सख्ती, फेक न्यूज फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई; शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की हाई लेवल मीटिंग

NDA और CDS की डेट्स भी घोषित

NDA-I और CDS-I
परीक्षा: 11 अप्रैल 2027

नोटिफिकेशन: 2 दिसंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 22 दिसंबर 2026

NDA-II और CDS-II
परीक्षा: 19 सितंबर 2027
नोटिफिकेशन: 12 मई 2027
आवेदन की अंतिम तारीख: 1 जून 2027

जून-जुलाई में होंगी कई अहम परीक्षाएं

इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा: 18 जून 2027
IES/ISS परीक्षा: 18 जून 2027
संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य): 19 जून 2027
CAPF (असिस्टेंट कमांडेंट): 4 जुलाई 2027
CMS परीक्षा: 18 जुलाई 2027

इसके अलावा CISF AC (LDCE) परीक्षा 14 मार्च 2027 को आयोजित होगी।

कब है वन सेवा मुख्य परीक्षा ?

भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 21 नवंबर 2027 से शुरू होगी और सात दिन तक चलेगी। वहीं सेक्शन ऑफिसर/स्टेनो (LDCE) परीक्षा 18 दिसंबर 2027 को होगी।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी टिप्स

  1. परीक्षा के हिसाब से सालभर का टाइमटेबल बनाएं
  2. प्रीलिम्स और मेन्स की तैयारी साथ में करें
  3. NCERT और बेसिक किताबों से मजबूत शुरुआत करें
  4. करंट अफेयर्स के लिए रोज अखबार और नोट्स बनाएं
  5. हर सप्ताह मॉक टेस्ट जरूर दें
  6. तारीखों में बदलाव भी संभव

जरूरी नोट

UPSC ने साफ किया है कि जरूरत पड़ने पर परीक्षा तिथियों में बदलाव किया जा सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। यह कैलेंडर उन सभी छात्रों के लिए बड़ा संकेत है, जो 2027 में सरकारी सेवाओं में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts