PlayBreaking News

दिल्ली-NCR में ट्रांसपोर्ट हड़ताल शुरू!Ola-Uber-Rapido पर भी ब्रेक, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली-NCR में तीन दिन की ट्रांसपोर्ट हड़ताल शुरू हो गई है। ट्रकों, टैक्सी और कुछ कमर्शियल वाहनों के पहिए थमने से बॉर्डर इलाकों में जाम बढ़ने लगा है। Ola-Uber सेवाओं पर भी असर देखने को मिल रहा है।
Follow on Google News
Ola-Uber-Rapido पर भी ब्रेक, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
Ai Generated

दिल्ली-NCR और आसपास के राज्यों में 21 मई से तीन दिन की ट्रांसपोर्ट हड़ताल शुरू हो गई है। इस हड़ताल का असर अब धीरे-धीरे सड़कों और बाजारों में दिखाई देने लगा है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) और कई ट्रांसपोर्ट यूनियनों ने इस आंदोलन का समर्थन किया है। हड़ताल 23 मई तक चलेगी।

इस हड़ताल का सबसे ज्यादा असर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में देखने को मिल सकता है। ट्रांसपोर्ट संगठनों का दावा है कि दूसरे राज्यों से आने वाले कई व्यावसायिक वाहन दिल्ली में प्रवेश नहीं करेंगे। इससे बॉर्डर इलाकों में ट्रकों की लंबी लाइनें लगने लगी हैं और जाम की स्थिति बन सकती है।

क्यों हो रही है हड़ताल?

ट्रांसपोर्ट यूनियनों का कहना है कि सरकार ने कमर्शियल वाहनों पर ग्रीन टैक्स बढ़ा दिया है। इसके अलावा दिल्ली में पुराने BS-IV वाहनों की एंट्री पर रोक लगाने की तैयारी भी की जा रही है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि इन नियमों से उनका खर्च बहुत बढ़ गया है और काम करना मुश्किल हो गया है।

ड्राइवरों और ट्रांसपोर्ट कंपनियों का कहना है कि पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। ऐसे में उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है।

किन सेवाओं पर पड़ सकता है असर?

अगर हड़ताल पूरी तरह सफल रही तो रोजाना चलने वाले 25 से 30 हजार व्यावसायिक वाहनों का संचालन प्रभावित हो सकता है। इसका असर जरूरी सामान की सप्लाई पर भी पड़ सकता है। इन चीजों की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है। सब्जियां, दूध, दवाइयां, फल, किराना सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं। 

ये भी पढ़ें: Ebola Virus Advisory: इबोला को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर अलर्ट, सरकार की हेल्थ एडवाइजरी जारी, यात्रीगण रहें सतर्क

ऑटो और टैक्सी सेवाओं को लेकर क्या स्थिति है?

हड़ताल को लेकर लोगों में सबसे बड़ा सवाल यही है कि ऑटो और टैक्सी सेवाएं बंद रहेंगी या नहीं। कई ऐप बेस्ड ड्राइवर और यूनियन इस आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन सभी संगठन इसमें शामिल नहीं हैं। दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ ने साफ कहा है कि यह आंदोलन मुख्य रूप से मालवाहक वाहनों से जुड़ा है। इसके बावजूद कई इलाकों में Ola, Uber और Rapido जैसी ऐप सेवाओं की उपलब्धता प्रभावित हुई है। यात्रियों को रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और ऑफिस पहुंचने में परेशानी हो रही है।

टैक्सी ड्राइवरों ने क्या कहा?

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई टैक्सी चालकों ने सरकार और ऐप कंपनियों के खिलाफ नाराजगी जताई। टैक्सी चालकों का कहा कि पहले कंपनियां उन्हें लगभग 30 रुपए प्रति किलोमीटर तक भुगतान करती थीं, लेकिन अब यह घटकर 15-16 रुपए रह गया है। उनका कहना है कि महंगाई बढ़ गई है लेकिन कमाई कम हो गई है।

मेट्रो और DTC बनी राहत

हड़ताल के बीच दिल्ली मेट्रो और DTC बस सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। इससे लाखों यात्रियों को राहत मिली है। सुबह के समय कई जगहों पर स्थिति सामान्य दिखाई दी, लेकिन दिन बढ़ने के साथ ट्रैफिक और ट्रांसपोर्ट की दिक्कतें बढ़ने लगीं।

ऐप बेस्ड ड्राइवरों की भी नाराजगी

Ola, Uber, Rapido, Porter और दूसरी ऐप सेवाओं से जुड़े ड्राइवर भी लंबे समय से कम कमाई और बढ़ते खर्च को लेकर नाराज हैं। उनका कहना है कि कंपनियां मनमाने तरीके से किराया तय करती हैं, जिससे ड्राइवरों की आय लगातार घट रही है। ड्राइवरों का कहना है कि उन्हें लंबे समय तक काम करना पड़ता है, लेकिन उसके मुकाबले कमाई बहुत कम हो रही है।

ये भी पढ़ें: विदेश दौरे से लौटते ही पीएम मोदी का एक्शन! प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की अहम बैठक, पश्चिम एशिया तनाव और घरेलू मुद्दों पर होगा मंथन

पहले भी हो चुकी हैं हड़तालें

इससे पहले भी कई बार डिलीवरी वर्कर्स और ऐप ड्राइवर हड़ताल कर चुके हैं। डिलीवरी पार्टनर्स का कहना था कि घंटों काम करने के बाद भी उन्हें बहुत कम पैसे मिलते हैं और कोई सामाजिक सुरक्षा नहीं दी जाती।

मुंबई में भी हड़ताल का असर

दिल्ली के अलावा मुंबई में भी ऐप टैक्सी और ऑटो ड्राइवरों ने हड़ताल का समर्थन किया है। उनकी मांग है कि अवैध बाइक टैक्सी सेवाओं पर रोक लगाई जाए और ऐप कंपनियों की किराया नीति पर नियंत्रण हो।

आम लोगों को क्या करना चाहिए?

अगले तीन दिनों तक लोगों को यात्रा और जरूरी सामान को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर जरूरी काम हो तो समय से पहले निकलना बेहतर रहेगा।

  • यात्रियों के लिए सलाह-
  • मेट्रो और DTC बस का ज्यादा इस्तेमाल करें।
  • ऑनलाइन कैब बुक करने से पहले उपलब्धता चेक करें।
  • जरूरी सामान पहले से खरीदकर रखें।
  • पीक ऑवर में यात्रा करने से बचें।
  • ट्रैफिक अपडेट देखते रहें।
Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts