Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Gold-Silver Price Crash: सोना ₹3,907 और चांदी ₹9,680 सस्ती, 13 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा सिल्वर

सर्राफा बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 9,680 रुपये टूटकर 1.43 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि 24 कैरेट सोना 3,907 रुपये सस्ता होकर 1.21 लाख रुपये पर आ गया। डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली को गिरावट की प्रमुख वजह बताया जा रहा है।
Gold-Silver Price Crash: सोना ₹3,907 और चांदी ₹9,680 सस्ती, 13 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा सिल्वर

भोपाल। सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बुधवार को सर्राफा बाजार खुलते ही चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। चांदी एक झटके में 7,000 रुपये सस्ती होकर अपने एक साल के सबसे निचले स्तर पर आ गई है। वहीं, सोने की चमक भी थोड़ी फीकी पड़ी है। चांदी 9,680 रुपये सस्ती, सोना 3,907 रुपये गिराचांदी 9,680 रुपये सस्ती होकर 1.43 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई है। यह पिछले 13 महीने में चांदी का सबसे कम भाव है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत भी 3,907 रुपये घटकर 1.21 लाख रुपये पर आ गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, सोना अपने ऑलटाइम हाई 1.76 लाख रुपये से करीब 32% सस्ता हो चुका है। चांदी 3.80 लाख रुपये के ऑलटाइम हाई से करीब 63% नीचे आ गई है। 

सोना सस्ता होने के कारण

  • अमेरिकी डॉलर की मजबूती: जब डॉलर मजबूत होता है, तो दूसरे देशों के लिए सोना खरीदना महंगा हो जाता है और इसकी डिमांड घटने से भाव गिरते हैं।
  • ब्याज दरों में बढ़ोतरी: अमेरिका में ब्याज दरें ज्यादा रहने पर निवेशक सोने के बजाय बॉन्ड और बैंक डिपॉजिट में पैसा लगाते हैं।

मुनाफावसूली: जब सोने के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचते हैं, तो बड़े निवेशक मुनाफा कमाने के लिए सोना बेचना शुरू कर देते हैं।

चांदी सस्ती होने के कारण

  • इंडस्ट्रियल डिमांड में कमी: चांदी का बड़ा इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और फैक्ट्रियों में होता है; सुस्ती के कारण मांग घटने से भाव गिरते हैं।
  • ग्लोबल मार्केट में सप्लाई बढ़ना: खदानों से उत्पादन बढ़ने या बाजार में चांदी की उपलब्धता ज्यादा होने पर कीमतों पर दबाव आता है।
  • सोने की कीमतों का असर: अंतरराष्ट्रीय बाजार में अक्सर चांदी, सोने की चाल को फॉलो करती है; सोना गिरने पर चांदी में भी बिकवाली आती है।
Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts