Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर में संविधान दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने निकाला संविधान रक्षा मार्च

जबलपुर में गोलबाजार से मालवीय चौक तक कांग्रेस ने संविधान रक्षा मार्च निकाला। जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और विवेक तन्खा समेत कई नेता शामिल हुए।

जबलपुर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस ने शहर में संविधान रक्षा मार्च निकालकर संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र की मजबूती और नागरिक अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया। गोलबाजार से मालवीय चौक तक निकले इस विशाल मार्च में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा और पूर्व सांसद नकुलनाथ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए।

संविधान रक्षा मार्च में जुटे कांग्रेस के दिग्गज

संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संदेश शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा और ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में आयोजित मार्च में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक लखन घनघोरिया, तरुण भनोट, कमलेश्वर पटेल, जयवर्धन सिंह, बाला बच्चन, ओमकार मरकाम, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, विधायक रजनीश सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, शेखावत ने EVM तो CM मोहन यादव ने संविधान संशोधन पर उठाए सवाल

कमजोर वर्गों को अधिकार देता है संविधान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि संविधान गरीब, वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों को सम्मानपूर्वक जीने तथा अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की ताकत देता है। इसकी मूल भावना और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने समानता, सामाजिक समरसता और न्याय के संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता बताई।

उमंग सिंघार और तन्खा ने भी रखे विचार

सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि संविधान की रक्षा प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। वहीं नकुलनाथ ने लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।

क्या संविधान आपको किसी का धर्म बदलने की आजादी देता है? सुप्रीम कोर्ट के फैसले में छिपा है जवाब, जानिए

बैलगाड़ी में सवार होकर पहुंचे विवेक तन्खा

बैलगाड़ी में सवार होकर पहुंचे तन्खा और संजय यादव मार्च में बैलगाड़ी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव और राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने बैलगाड़ी में सवार होकर मार्च में सहभागिता की।

इस अनूठे अंदाज ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरसी, यश घनघोरिया, आशुतोष चौकसे, अवनीश भार्गव सहित अनेक जनप्रतिनिधि और कांग्रेसजन शामिल हुए। पूरे आयोजन के माध्यम से संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts