Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जौरा के बिलगांव चौधरी में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम, ग्रामीणों को दिलाई संविधान संरक्षण की शपथ

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ने बिलगांव चौधरी में कार्यक्रम आयोजित किया। ग्रामीणों ने संविधान संरक्षण की शपथ ली और सामूहिक पौधरोपण किया।
जौरा के बिलगांव चौधरी में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम, ग्रामीणों को दिलाई संविधान संरक्षण की शपथ

ौजौरा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक जौरा में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम ग्राम बिलगांव चौधरी के बड़े हनुमान मंदिर पर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि संभाग समन्वयक धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया जिला समन्वय सतीश सिंह तोमर ब्लॉक समन्वयक बीडी शर्मा प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह तोमर उपस्थित रहे। अतिथियों का पुष्पमाला पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया।

बीडी शर्मा ने बताई कार्यक्रम की रूपरेखा

बीडी शर्मा जी ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए प्रस्फुटन समिति के बारे में बताया। उपस्थित लोगों को संविधान की जानकारी देते हुए, संविधान के नियमों का पालन करने का आग्रह किया।

गांव के विकास पर दिया जोर

सतीश सिंह तोमर जी ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम के विकास से ही ब्लॉक, जिला और देश का विकास होता है। इसलिए हम सभी को सरकार की योजनाओं को अपने गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। शिक्षा से वंचित परिवारों को शिक्षा से जोड़ना है।

बाल दिवस पर मुरैना के स्कूल में लगा अनोखा मेला, बच्चों ने खुद सजाईं दुकानें

स्वदेशी और जैविक खेती अपनाने का संदेश

धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया ने सभी का परिचय लेते हुए ग्राम के समग्र विकास के बारे में जानकारी दी। कहा कि स्वदेशी अपना नाम है, देश बचाना है। विदेशी सामान का बहिष्कार करो। स्वावलंबी गांव की ओर अग्रसर होना है। हम सभी को जैविक खेती कर बीमारियों को दूर भगाना है।

बुजुर्गों का किया सम्मान, गीत से दिया संदेश

ग्रामवासी बुजुर्गों का माला पहनाकर सम्मान किया गया। कैलाश शर्मा जी ने समिति के कार्यों के बारे में जानकारी दी। अल्केश राठौर ने सुंदर गीत प्रस्तुत कर स्वावलंबी गांव का संदेश दिया। श्री कुमार शर्मा ने मंच का संचालन किया। आभार व्यक्त सोनू शर्मा द्वारा किया गया।

भाई जी बाल मंदिर स्कूल में बाल दिवस पर सजा बाल मेला, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संविधान संरक्षण की दिलाई शपथ

सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शर्मा जी ने संविधान दिवस पर सभी को संविधान संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विष्णु सिंह तोमर, जितेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा एवं समस्त प्रस्फुटन समिति के सदस्य, सीएमसीएलडीपी छात्र एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सामूहिक वृक्षारोपण किया।

Veersingh Sir
By Veersingh Sir

Latest Posts