सारंगपुर : सुल्तानिया पंचायत को मिला नया सरपंच, राजकुमार वर्मा 5 वोटों से जीते

ग्राम पंचायत सुल्तानिया में सरपंच पद खाली होने पर आयोजित सम्मेलन में राजकुमार वर्मा पांच वोटों से विजयी हुए। जनपद पंचायत सीईओ की मौजूदगी में हुए निर्वाचन में दो प्रत्याशी आमने-सामने थे।इनमें राजकुमार वर्मा ने अवंती बाई को पराजित किया।
सुल्तानिया पंचायत को मिला नया सरपंच, राजकुमार वर्मा 5 वोटों से जीते
सारंगपुर। सुल्तानिया पंचायत में हुए सरपंच के चुनाव में राजकुमार वर्मा विजयी हुए।

सारंगपुर। ग्राम पंचायत सुल्तानिया में सरपंच पद रिक्त होने के बाद नए सरपंच के निर्वाचन के लिए विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया। जनपद पंचायत के निर्देशानुसार निर्वाचन अधिकारी बलवीर जाटव की निगरानी में पूरी चुनाव प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान पंचायत सचिव गजराज सिंह रुहेला, पटवारी लालसिंह भिलाला और सहायक सचिव बालचंद बैरागी ने निर्वाचन संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कराईं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई।

19 पंचों ने दिए वोट, एक अनुपस्थित 

सरपंच पद के लिए राजकुमार वर्मा (पिता केशरसिंह) और अवंतीबाई (पति दिनेश बागरी) के बीच सीधा मुकाबला हुआ। पंचायत के कुल 20 पंचों में से 19 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि एक पंच मतदान में शामिल नहीं हुआ। मतगणना के बाद राजकुमार वर्मा को 12 वोट मिले, जबकि अवंतीबाई को 7 मत प्राप्त हुए। इस तरह राजकुमार वर्मा ने 5 मतों के अंतर से जीत हासिल कर ग्राम पंचायत सुल्तानिया के नए सरपंच बनने का गौरव प्राप्त किया। जनपद पंचायत द्वारा उन्हें शीघ्र ही निर्वाचन प्रमाण-पत्र सौंपा जाएगा।

ये भी पढ़ें: मंच पर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा... भाषण के बीच छलका दर्द, बोले- 'एक-एक दरवाजे पर जाऊंगा'

सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई पूरी प्रक्रिया

यह चुनाव पूर्व सरपंच जितेंद्र हाथिया को पद से पृथक किए जाने के बाद रिक्त हुई सीट के लिए कराया गया। जिला पंचायत के निर्देश पर हुए इस निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पचोर थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया, उदनखेड़ी चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल और चौकीदारों की तैनाती की गई थी। प्रशासन की निगरानी में मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई।

ग्रामीणों ने दी बधाई, विकास कार्यों से बढ़ी उम्मीदें 

राजकुमार वर्मा के सरपंच निर्वाचित होने पर गांव में खुशी का माहौल रहा। पूर्व सरपंच देवीसिंह नागर, जनपद सदस्य प्रतिनिधि गिरवर नागर, भाजपा नेता अमृत नागर, कमल नागर, उपसरपंच देवनारायण नागर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि नए सरपंच पंचायत में विकास कार्यों को गति देंगे, जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे और गांव के समग्र विकास के लिए प्रभावी पहल करेंगे। 

ये भी पढ़ें: Murder In Birthday Party : खुली जेल के कैदी ने क्लब में मनाया बर्थडे, पार्टी में कर दिया युवक का मर्डर!


Iftikhar Ansari
By Iftikhar Ansari

Latest Posts