Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, ट्रक के भी उड़े परखच्चे; दहशत में घरों से भागे लोग

ग्वालियर के पिंटू पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट के टैंकर में भीषण विस्फोट हो गया। धमाके से टैंकर और पास खड़ा ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
ग्वालियर में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, ट्रक के भी उड़े परखच्चे; दहशत में घरों से भागे लोग
ग्वालियर में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट

ब्ग्वाललियर। शहर के पिंटू पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट में जोरदार विस्फोट हो गया। शिवा कंप्रेस्ड एयर प्रोडक्ट फैक्ट्री परिसर में खड़े ऑक्सीजन टैंकर में धमाका होने की बात सामने आई है। विस्फोट इतना तेज था कि टैंकर के साथ पास खड़ा ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

धमाके से टैंकर और ट्रक के उड़े परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फैक्ट्री परिसर में अचानक जोरदार धमाका हुआ। इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि ऑक्सीजन टैंकर और उसके पास खड़ा ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटनास्थल पर वाहनों के टूटे हुए हिस्से और मलबा बिखर गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। विस्फोट का मंजर देखकर कई परिवारों में दहशत फैल गई। कुछ लोग दोबारा धमाका होने की आशंका के चलते घर छोड़कर कॉलोनी से बाहर चले गए।

रिहायशी इलाके के पास स्थित है फैक्ट्री

जिस फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, वह रिहायशी इलाके के नजदीक स्थित है। ऐसे में घटना के बाद आसपास रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों में रहने वाले लोग भी सहम गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के आसपास जमा होने लगे। हालांकि दोबारा विस्फोट की आशंका को देखते हुए लोग घटनास्थल से दूरी बनाए रखने को लेकर सतर्क रहे।

देवास ब्लास्ट के आरोपियों को राहत:12 मजदूरों की मौत पर बड़ा फैसला, HC बोला- भूमिका साबित करना जरूरी

विस्फोट की वजह स्पष्ट नहीं, जांच के बाद होगा खुलासा

फिलहाल ऑक्सीजन टैंकर में विस्फोट किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और संबंधित विभागों की जांच के बाद ही विस्फोट के कारणों और इससे हुए नुकसान का पता चल सकेगा।

Dr. Sumit Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts