Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Murder In Birthday Party :खुली जेल के कैदी ने क्लब में मनाया बर्थडे, पार्टी में कर दिया युवक का मर्डर!

भरतपुर की खुली जेल का एक कैदी जयपुर के एक क्लब में बर्थडे मनाने पहुंच गया। यही नहीं बर्थडे पार्टी में एक गर्ल डांसर को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या हो गई। अब सवाल उठ रहा है कि रातोंरात खुली जेल का कैदी जयपुर के क्लब में बर्थडे मनाने कैसे पहुंच गया।
खुली जेल के कैदी ने क्लब में मनाया बर्थडे, पार्टी में कर दिया युवक का मर्डर!
जयपुर का वह क्लब जहां मर्डर हुआ, इनसेट फरार कैदी कल्लू गुर्जर।

जयपुर।  न्यू आतिश मार्केट स्थित इक्का क्लब में देर रात चल रही जन्मदिन की पार्टी अचानक खूनी संघर्ष में बदल गई। शराब, डांस और आपसी विवाद के बीच हुए हिंसक झगड़े में अन्नू गुर्जर की हत्या कर दी गई। तड़के करीब चार बजे क्लब में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही मिनटों में जश्न का माहौल मातम में बदल गया। वारदात के बाद आधा दर्जन से अधिक आरोपी मौके से फरार हो गए। 

कैदी कुल्लू गुर्जर की पार्टी में मौजूदगी पर सवाल 

जिस व्यक्ति का जन्मदिन मनाया जा रहा था, वह भरतपुर की खुली जेल में बंद हार्डकोर अपराधी कुल्लू गुर्जर बताया जा रहा है। वह अपने दो अन्य कैदी साथियों के साथ खुली जेल से फरार होकर बर्थडे मनाने गया था।  खुली जेल के नियमों के मुताबिक बंदी को निर्धारित समय पर जेल में उपस्थित रहना अनिवार्य होता है। ऐसे में देर रात जयपुर के क्लब में उसकी मौजूदगी ने जेल प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

युवती के साथ डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद 

पुलिस के मुताबिक पार्टी के दौरान एक युवती के साथ डांस करने को लेकर अन्नू गुर्जर और आकाश के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में विवाद मारपीट में बदल गया और धारदार हथियार निकल आए। आरोप है कि हमलावरों ने अन्नू गुर्जर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने कुल्लू गुर्जर को शांतिभंग के आरोप में हिरासत में ले लिया है।

पहले भी गंभीर मामलों में आ चुका है कुल्लू का नाम 

कुल्लू गुर्जर का नाम पहले भी कई चर्चित आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। वह जेल के भीतर पाकिस्तानी आतंकी सकरुल्लाह की हत्या के मामले में भी आरोपी रह चुका है। ऐसे अपराधी को खुली जेल में रखने के निर्णय पर अब एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं और उसकी निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की मांग तेज हो गई है।

सीसीटीवी फुटेज और जेल प्रशासन की भूमिका की जांच 

मानसरोवर थाना प्रभारी के अनुसार मृतक और आरोपी आपस में परिचित थे तथा सभी एक साथ पार्टी में पहुंचे थे। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ क्लब और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। जांच का सबसे बड़ा सवाल यह है कि खुली जेल में बंद हार्डकोर अपराधी देर रात जयपुर कैसे पहुंचा और क्या इसकी जानकारी जेल प्रशासन को थी। पुलिस इस मामले में किसी संभावित लापरवाही या मिलीभगत की भी जांच कर रही है।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts