Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पथरिया में सड़क और फुटपाथ से हटाया अतिक्रमण, नगर परिषद और पुलिस ने दुकानदारों को दी सख्त समझाइश

पथरिया में नगर परिषद और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया और सड़क-फुटपाथ खाली रखने की हिदायत दी।

पथरिया।  नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और आम नागरिकों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर परिषद सीएमओ पीयूष अग्रवाल  एवं पुलिस प्रशासन ने संयुक्त पहल की है। नगर परिषद सीएमओ पीयूष अग्रवाल  और पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों एवं बाजार क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया

इस दौरान टीम ने दुकानों के बाहर रखे सामान को अंदर करवाया और दुकानदारों को समझाइश दी कि वे अपनी दुकानों का सामान सड़क एवं फुटपाथ पर न रखें। सड़क पर सामान रखने से आवागमन बाधित होता है और राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

संयुक्त टीम की इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखना, यातायात को व्यवस्थित करना और नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराना है।

पथरिया उप पंजीयक कार्यालय रोज खोलने की मांग, 63 पंचायतों के 130 गांवों के लोगों को हो रही परेशानी

पथरिया में यातायात सुधारने संयुक्त अभियान

नगर में अक्सर दुकानों के बाहर सामान रखे जाने से सड़कें संकरी हो जाती हैं, जिससे जाम की स्थिति निर्मित होती है। ऐसे में नगर परिषद और पुलिस प्रशासन की यह संयुक्त कार्रवाई यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

पीयूष अग्रवाल सीएमओ का कहना है कि नगर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए दुकानदारों को सामान दुकानों के अंदर रखने की समझाइश दी गई है। सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यवस्था सुधारने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Prabal Soni
By Prabal Soni

Latest Posts