खिलचीपुर में संबल योजना के तहत 10 हितग्राहियों को मिले 19 लाख रुपए, विधायक हजारीलाल दांगी ने बांटे स्वीकृति पत्र

खिलचीपुर। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री का उद्बोधन लाइव देखा और सुना। विधायक ने कहा कि संबल योजना गरीब और असंगठित क्षेत्र के श्रमिक परिवारों के लिए कठिन समय में बड़ा सहारा है।
10 हितग्राहियों को बांटे स्वीकृति पत्र
लाइव प्रसारण के बाद आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में विधायक हजारीलाल दांगी ने संबल 2.0 योजना के तहत चयनित 10 पात्र हितग्राहियों को अनुग्रह सहायता राशि के स्वीकृति पत्र दिए। इन सभी हितग्राहियों को कुल 19 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
ये भी पढ़ें: राजगढ़ की पंचायतों ने लिया संकल्प, गांवों में नहीं होगा बाल विवाह, बाल सगाई और बाल श्रम; हर बच्चे को मिलेगी शिक्षा
श्रमिक परिवारों के लिए बड़ा सहारा है संबल योजना
इस अवसर पर विधायक हजारीलाल दांगी ने कहा कि संबल योजना प्रदेश के गरीब और असंगठित क्षेत्र के श्रमिक परिवारों के लिए कठिन समय में बड़ा सहारा है। सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को बिना किसी परेशानी के समय पर योजनाओं का लाभ मिले, ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके।
हितग्राहियों ने सरकार के प्रति जताया आभार
कार्यक्रम में स्वीकृति पत्र प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने योजना के माध्यम से मिली सहायता को अपने परिवारों के लिए महत्वपूर्ण बताया।
जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल जोशी और जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील नैनावत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इसके अलावा जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी और हितग्राही भी मौजूद रहे।




















