Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटनी के बनगवां में एक महीने से बोरवेल से निकल रहा गर्म पानी, थर्मामीटर में 93 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज

कटनी के बनगवां में एक महीने से बोरवेल से गर्म पानी निकल रहा है। ग्रामीणों ने 93 डिग्री तापमान दर्ज किया। प्रशासन ने वैज्ञानिक जांच की तैयारी शुरू की।

कटनी। जिले की ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम बनगवां में एक घर के बोरवेल से पिछले एक महीने से लगातार अत्यधिक गर्म पानी निकलने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ठंड के मौसम में बोरवेल से उबलता पानी निकलने के कारण ग्रामीणों में कौतूहल और चिंता का माहौल है। पानी इतना गर्म है कि इसका सीधे उपयोग करना असंभव हो गया है। इस असामान्य भौगोलिक घटना को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल वैज्ञानिक जांच कराने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बनगवां निवासी कमलेश ज्योतिषी के घर लगे बोरवेल से विशेष रूप से सुबह के समय काफी गर्म पानी निकल रहा है। हैरानी की बात यह है कि उनके घर के ठीक बगल में स्थित अन्य बोरवेल से सामान्य ठंडा पानी निकल रहा है।

MP Weather: मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड, 20 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे; इंदौर-भोपाल में पचमढ़ी से ज्यादा सर्दी

थर्मामीटर में पानी का तापमान 93 डिग्री था 

शुक्रवार को ग्रामीणों ने जिज्ञासावश थर्मामीटर से पानी का तापमान नापा, तो पारा 93 डिग्री (फारेनहाइट) से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि पड़ोस के बोरवेल की रीडिंग सामान्य रही। ग्रामीणों ने कलेक्टर और एसडीएम को पत्र लिखकर भूगर्भीय जांच का आग्रह किया है।

 मकान मालिक, कमलेश ज्योतिषी ने बताया कि पिछले एक महीने से बोरवेल से इतना गर्म पानी आ रहा है कि हाथ लगाना भी मुश्किल है। नहाने और घरेलू कामों के लिए हमें रोजाना पड़ोस के बोरवेल से ठंडा पानी लाकर इसमें मिलाना पड़ रहा है। हम चाहते हैं कि वैज्ञानिक आकर इसकी जांच करें ताकि किसी अनहोनी की आशंका दूर हो सके।

कटनी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सेहत से खिलवाड़! स्टॉल से मिले एक्सपायरी ड्रिंक्स

गर्म पानी निकलना एक असामान्य घटना है

जनपद पंचायत के सीईओ केके पांडे ने बताया कि एक ही स्थान के बोरवेल से लगातार गर्म पानी निकलना एक असामान्य घटना है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जबलपुर स्थित भूगर्भीय और जल संसाधन विभाग के वैज्ञानिकों से पत्राचार किया जा रहा है, ताकि विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंचकर इसके वास्तविक कारणों का पता लगा सके।

तहसीलदार नितिन पटेल ने कहा कि इस संबंध में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के एसडीओ मोहित तिवारी से चर्चा की गई है। उन्होंने जल्द ही विभागीय टीम मौके पर भेजकर पानी के सैंपल लेने और तकनीकी जांच कराने का आश्वासन दिया है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts