BigB की लाइफ से जुड़ा बड़ा खुलासा... रट्टा मारकर देते थे एग्जाम, फिर भी हुए इस सब्जेक्ट में फेल

Follow on Google News
BigB की लाइफ से जुड़ा बड़ा खुलासा... रट्टा मारकर देते थे एग्जाम, फिर भी हुए इस सब्जेक्ट में फेल
एंटरटेनमेंट डेस्क। बिग बी इन दिनों सोनी टीवी के सबसे बड़े क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ में नजर आ रहे हैं। इस सुपरहिट शो में कंटेस्टेंट्स से बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन कई बार अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों को साझा करते हैं। हाल ही में अमिताभ ने एक कंटेस्टेंट से बात करते हुए अपनी कॉलेज लाइफ से जुड़े कुछ खुलासे किए।

रट्टा मारने के बाद भी हो गए थे फेल

दरअसल, शो के नए एपिसोड में राजस्थान के डॉ. आशीष आए, जो एक टीचर भी हैं। उन्होंने टीचिंग के कई सारे मोड्स के बारे में भी बताया। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने कॉलेज लाइफ से जुड़े किस्से को याद करते हुए बताया कि मैंने ग्रेजुएशन में B.Sc को चुना और मैं परेशान हो गया था। मैंने गलत सब्जेक्ट ले लिए थे, जिसके बाद मुझे 3 साल तक उस कोर्स को झेलना पड़ा। फिर 2 महीने मैं बस रट्टा मरता था, फिर भी मैं फिजिक्स के पेपर में फेल हो गया। लेकिन दोबारा एग्जाम देने पर पास हो गया।

दिव्यांग बच्चों को धन राशि देंगे आशीष

शो के दौरान अमिताभ ने आशीष से पूछा कि वह विनिंग राशि का क्या करेंगे ? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उन पर घर, कार और बच्चों की पढ़ाई का लोन है, लेकिन वह किसी भी लोन को चुकाने में इन पैसों का यूज नहीं करेंगे। वह इसका उपयोग दिव्यांग बच्चों के कल्याण में करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि मैं पूरी धन राशि उन बच्चों को दे दूंगा। आशीष की इस बात से शो में बैठे सभी दर्शकों ने उनकी तारीफ में तालियां भी बजाईं। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- जब ‘माही’ से मिले रणवीर सिंह… एक्साइटमेंट में कर लिया Kiss, शेयर की फोटो
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts