Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IFFI 2023 : फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे Salman Khan, अचानक महिला को किया किस; वीडियो हुआ वायरल, जानें नेटिजन्स के रिएक्शन

Follow on Google News
IFFI 2023 : फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे Salman Khan, अचानक महिला को किया किस; वीडियो हुआ वायरल, जानें नेटिजन्स के रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) 2023 की शुरुआत 20 नवंबर को गोवा में हो चुकी है। फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के कई सेलेब्स पहुंचे थे। इस महाउत्सव के दूसरे दिन (21 नवंबर) बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान शामिल हुए थे। यहां वो अपनी भांजी अलिजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म के प्रीमियर के लिए आए थे। इवेंट में एंट्री के दौरान सलमान खान ने भीड़ के बीच अचानक से एक महिला को किस कर लिया, जिसका वीडिया इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडिया वायरल होते ही नेटिजन्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- लकी वूमन।

‘टाइगर' ने अचानक महिला को किया KISS

सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला को किस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि भाईजान IFFI 2023 फिल्म महोत्सव में पहुंचे थे, फिल्म समारोह की एंट्री के दौरान एक्टर की नजर भीड़ के बीच एक महिला पर पड़ी। भाईजान तुरंत महिला के पास पहुंचे और मुस्कुराते हुए उनके माथे पर किस कर लिया। इवेंट में सलमान खान की इस मस्ती को देखकर सभी हैरान रह गए।

कौन है ये महिला ?

सलमान खान ने जिस महिला को इफ्फी के इवेंट में किस किया, वो एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे एक्टर की अच्छी दोस्त हैं।

जानें नेटिजन्स के रिएक्शन

वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- लकी वूमन। दूसरे यूजर ने फायर और दिल वाले इमोजी का रिएक्शन दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- इमरान हाशमी के साथ मूवी करने का असर आ रहा है। एक नेटिजन ने कमेंट किया, सबसे अच्छी चीज जो मैंने आज देखी वह यही है, वो बहुत अडोरेबल हैं, लव हिम।

भांजी की फिल्म का किया प्रमोशन

अलिजेह अग्निहोत्री सलमान खान की भांजी हैं। एक्ट्रेस फिल्म फर्रे से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। सलमान अपनी भांजी अलिजेह अग्निहोत्री की फिल्म के प्रीमियम के लिए इफ्फी के समारोह में पहुंचे थे। अलिजेह के अलावा फिल्म में प्रसन्ना बिष्ट, साहिल मेहता और जेन शॉ भी हैं। फिल्म को सौमेंद्र पाढ़ी ने डायरेक्ट किया है। ‘फर्रे’ 24 नवंबर 2023 को रिलीज होगी।

‘टाइगर 3’ ने पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा

सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सोमवार तक टाइगर ने ग्लोबली 388 करोड़ की कमाई की थी और मंगलवार को वर्ल्ड वाइड सिंगल डे पर करीब 12 करोड़ का बिजनेस किया था। 10वां दिन बॉक्स ऑफिस पर पूरा करने के साथ ही इस मूवी ने दुनियाभर में 400.50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सलमान के साथ ‘टाइगर 3’ में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी हैं। फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया गया। (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 : मन्नारा से बढ़ती नजदीकियों के बीच मुनव्वर फारूकी की गर्लफ्रेंड को हुई जलन, किया क्रिप्टिक पोस्ट; जानें किसकी ओर है इशारा…?
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts