Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सक्ती में इलाज के बहाने महिला से अश्लील हरकत, झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

बीमारी का इलाज कराने पहुंची महिला,डॉक्टर ने पति को पर्दे के पीछे बैठाकर की गलत हरकत, शिकायत के 8 घंटे में पुलिस ने दबोचा,सक्ती में इलाज के बहाने महिला से अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। पति के साथ क्लीनिक पहुंची महिला को अकेले जांच के लिए बुलाकर गलत हरकत करने का आरोप है। शिकायत के महज 8 घंटे के भीतर बाराद्वार पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सक्ती में इलाज के बहाने महिला से अश्लील हरकत, झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

रायपुर/सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में इलाज के नाम पर महिला के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर मामला सामने आया है। सिरदर्द और पेट दर्द की शिकायत लेकर पति के साथ क्लीनिक पहुंची महिला के साथ कथित तौर पर झोलाछाप डॉक्टर ने जांच के बहाने छेड़छाड़ की। आरोप है कि डॉक्टर ने पहले पति को पर्दे की आड़ में बाहर बैठाया और फिर महिला की जांच करने के बहाने उसके निजी अंगों को गलत नीयत से छुआ। पीड़िता की शिकायत पर बाराद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

संबंधित खबर: Janjgir Champa News: स्कूल में शर्मनाक हरकत, हेडमास्टर पर छात्राओं से अश्लील हरकत की कोशिश का आरोप, पुलिस ने हिरासत लिया में वीडियो वॉयरल

पति को पर्दे के पीछे बैठाया, फिर जांच के नाम पर की अश्लील हरकत

क्लीनिक में अकेली महिला को बनाया निशाना पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रदीप देवांगन (45) सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव में अपने घर पर ही क्लीनिक संचालित करता था। 27 अक्टूबर को महिला सिरदर्द से परेशान थी। उसने इसकी जानकारी अपने पति को दी, जिसके बाद शाम करीब 7 बजे पति उसे इलाज के लिए आरोपी के क्लीनिक लेकर पहुंचा।

गैस बताकर पेट की जांच के बहाने टेबल पर लिटाया

सिरदर्द की शिकायत को बताया गैस की समस्या पीड़िता के अनुसार, क्लीनिक पहुंचने पर डॉक्टर ने उसके पति को पर्दे की आड़ में बाहर बैठने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी ने सिरदर्द की वजह गैस बताते हुए पेट की जांच करने की बात कही और महिला को टेबल पर लेटने के लिए कहा।

/img/129/1793431628087

संबंधित खबर: कॉलेज के बाहर मनचलों का आतंक: छात्राओं ने कलेक्टर से लगाई सुरक्षा की गुहार

निजी अंगों को गलत नीयत से छूने का आरोप

महिला का आरोप है कि पेट की जांच करने के बहाने आरोपी ने उसके निजी अंगों को गलत नीयत से छुआ। डॉक्टर की इस हरकत से महिला परेशान हो गई। क्लीनिक से बाहर आने के बाद उसने अपने पति को पूरी घटना बताई। इसके बाद पति-पत्नी ने पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के 8 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

पीड़िता ने 28 अक्टूबर को बाराद्वार थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध क्रमांक 407/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2) और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

संबंधित खबर: सीएम हेल्पलाइन पर शिकाय़त के बाद महिला टीचर को बेरहमी से पीटा, अश्लील हरकत भी की, CCTV में कैद हुई घटना, BJP नेता के रिश्तेदारों पर आरोप, पीड़िता ने दी आत्महत्या की धमकी

कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया आरोपी

घर में चला रहा था क्लीनिक पुलिस टीम ने शिकायत दर्ज होने के करीब 8 घंटे के भीतर आरोपी प्रदीप देवांगन को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts