सक्ती में इलाज के बहाने महिला से अश्लील हरकत, झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार
बीमारी का इलाज कराने पहुंची महिला,डॉक्टर ने पति को पर्दे के पीछे बैठाकर की गलत हरकत, शिकायत के 8 घंटे में पुलिस ने दबोचा,सक्ती में इलाज के बहाने महिला से अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। पति के साथ क्लीनिक पहुंची महिला को अकेले जांच के लिए बुलाकर गलत हरकत करने का आरोप है। शिकायत के महज 8 घंटे के भीतर बाराद्वार पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
PREM
31 Oct 2026


























