Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सहारनपुर:सीएम योगी ने स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ, विपक्ष पर जमकर बरसे; बोले-सपा में दंगे और पलायन होता था

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से 'स्कूल चलो अभियान' के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सपा पर जमकर हमला बोला। अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही उन्होंने वर्ष 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए वर्तमान सरकार की कार्यशैली की तुलना पहले की सरकारों से की।
सीएम योगी ने स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ, विपक्ष पर जमकर बरसे; बोले-सपा में दंगे और पलायन होता था

सहारनपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अब विकास और सुशासन को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि पहले दंगे, कर्फ्यू और पलायन जैसी घटनाएं आम थीं। उन्होंने विपक्ष पर तुष्टिकरण और विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने धार्मिक स्थलों के विकास, कानून-व्यवस्था में सुधार और ग्रामीण क्षेत्रों तक योजनाओं के विस्तार का उल्लेख किया। साथ ही लोगों से जाति और क्षेत्रीय राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश के विकास में सहयोग करने का आह्वान किया।

स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ 

सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्कूल चलो अभियान' के दूसरे चरण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होती है और सरकार प्रत्येक बच्चे को विद्यालय तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं का विस्तार भी तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश में सड़कों, एक्सप्रेसवे और अन्य विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए सरकार की प्राथमिकताओं को बताया। 

ये भी पढ़ें: Bihar Police Transfer: बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 12 IPS अफसरों का बड़ा ट्रांसफर

'2017 से पहले अलीगढ़, मेरठ में दंगे होते थे'

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में वर्ष 2017 से पहले की कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय प्रदेश के कई जिलों में दंगे और कर्फ्यू जैसी घटनाएं होती थीं। उन्होंने दावा किया कि कैराना और अन्य क्षेत्रों से पलायन की घटनाएं भी सामने आती थीं और व्यापारी और बेटियां सुरक्षित महसूस नहीं करती थीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपराध और उपद्रव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। साथ ही यह भी कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Breaking News

आज सड़कें,एक्सप्रेसवे बन रहे हैं-सीएम 

वर्तमान सरकार उपलब्ध संसाधनों का उपयोग विकास कार्यों में कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क, एक्सप्रेसवे और धार्मिक स्थलों के विकास जैसे कई कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने मां शाकुंभरी धाम में विकसित हो रहे कॉरिडोर को लेकर कहा कि पहले जिन परियोजनाओं की केवल कल्पना की जाती थी, आज वे धरातल पर दिखाई दे रही हैं। 

ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी : 'ये 20 हजार करोड़ का घोटाला'...अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल बोले-इसमें बड़े-बड़े लोग शामिल

'हर गांव तक पहुंच रहीं योजनाएं'

भाजपा प्रदेश के प्रत्येक गांव, ग्राम पंचायत, विकासखंड और नगर निकाय तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसी एक क्षेत्र या वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश के संतुलित विकास को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि लाखों लोगों को अलग-अलग सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास तभी सार्थक होगा, जब उसका लाभ समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे।

सामाजिक एकता और आस्था पर भी दिया संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से जाति और क्षेत्रीय आधार पर होने वाली राजनीति से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने वाली सोच विकास में सबसे बड़ी बाधा बनती है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts