Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Riyan Parag : बीच मैच में ई- सिगरेट पीते दिखें रियान पराग, कैमरे में कैद हुआ वीडियो, BCCI जल्द ले सकता है एक्शन...

इन सब मुश्किलों के बावजूद, मैदान पर टीम का प्रदर्शन मजबूत रहा। राजस्थान रॉयल्स ने शानदार खेल दिखाते हुए 223 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने यह मैच 6 विकेट शेष रहते जीत लिया
बीच मैच में ई- सिगरेट पीते दिखें रियान पराग, कैमरे में कैद हुआ वीडियो, BCCI जल्द ले सकता है एक्शन...

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवादों में घिर गए हैं। दरअसल रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ई- सिगरेट पीते हे दिखाई दिए। जो लाइव ब्राडकॉस्ट में लाइव कैमरे के सामने कैद हुए हैं। यह वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Twitter Post

देश में ई- सिगरेट 2019 से बैन

भारत में ई-सिगरेट साल 2021 से बैन है, दरअसल केंद्र सरकार ने ई- सिगरेट अधिनियम PECA 2019 से लागू है। इसके तहत ई- सिगरेट के वेप्स, बिक्री, आयात के विज्ञापन पर रोक लगाई है। वहीं जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है वह राजस्थान की पारी का 16वां ओवर का है। इसमें रियान पराग, यशस्वी जायसवाल और मोहसिन खान दिखाई दे रहे हैं। इसमें रियान यशस्वी की मौजूदगी में सिगरेट पीते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: IPL में कोहली का ऐतिहासिक कारनामा : 9000 रन पूरे, दिल्ली 75 रन पर ढही, RCB की बड़ी जीत

BCCI जल्द ले सकता है एक्शन

इस मामले में सिसासी बेहस तेज हो गई है। जिसमें बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया से जवाब मांगा गया है। किसी भी खिलाड़ी के लिए ई- वेपिंग हेल्थ के लिहाज से काफी हानिकारक माना जाता है। दरअसल यह किलाड़ी के सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है, क्योंकि इसमें तत्वों की साफ जानकारी नहीं आई है। मामले में बोर्ड राजस्थान फ्रेंचाइजी और कप्तान रियान पराग से जवाब मांग सकता है।

खराब फॉर्म का प्रेशर और अब ई- सिगरेट विवाद

रियान पराग इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, और इसी बीच उनसे जुड़ा विवाद भी सामने आया है। यह स्थिति उनके लिए और चुनौतीपूर्ण हो गई है, क्योंकि पहले ही वे अपने प्रदर्शन को लेकर दबाव में थे।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 : संजू सैमसन ने बना डाला ये 'सबसे तेज वाला' रिकॉर्ड, धोनी और रैना को पीछे छोड़ा

संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के बाद, 2026 सीजन में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी पराग के हाथों में आई है। हालांकि, उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी साफ नजर आ रही है। इस मुकाबले से पहले खेले गए 7 पारियों में उन्होंने सिर्फ 81 रन बनाए थे, जिसके चलते फैंस और पूर्व क्रिकेटरों की आलोचना का सामना करना पड़ा।

Breaking News

6 विकेट से जीती राजस्थान

इन सब मुश्किलों के बावजूद, मैदान पर टीम का प्रदर्शन मजबूत रहा। राजस्थान रॉयल्स ने शानदार खेल दिखाते हुए 223 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने यह मैच 6 विकेट शेष रहते जीत लिया और पंजाब किंग्स को इस सीजन की पहली हार दी। इस तरह, व्यक्तिगत संघर्ष के बीच भी टीम की जीत ने राजस्थान रॉयल्स को मजबूती दी, हालांकि पराग के प्रदर्शन पर सवाल अभी भी बने हुए हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts