IPL में कोहली का ऐतिहासिक कारनामा :9000 रन पूरे, दिल्ली 75 रन पर ढही, RCB की बड़ी जीत

स्पोर्ट्स डेस्क। विराट कोहली ने अरुण जेटली स्टेडियम में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में जैसे ही उन्होंने 11 रन पूरे किए, वह इंडियन प्रीमियर लीग में 9000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए। इस उपलब्धि पर पूरे स्टेडियम में मौजूद दर्शक खड़े होकर तालियां बजाते नजर आए।
कोहली की संयम भरी बल्लेबाजी
कोहली ने इस खास उपलब्धि तक पहुंचने के लिए जल्दबाजी नहीं दिखाई। उन्होंने 12 गेंदों में 11 रन बनाकर यह आंकड़ा हासिल किया, जिसमें एक चौका शामिल था। बाकी रन उन्होंने शानदार रनिंग से जुटाए। लेकिन जैसे ही उन्होंने 9000 रन पूरे किए, उनका अंदाज़ बदल गया और उन्होंने लगातार दो छक्के जड़ दिए, जिससे टीम को जीत भी मिली।
यह भी पढ़ें: KKR vs LSG Super Over : सुपर ओवर का थ्रिल, नरेन का जादू और रिंकू के फिनिश से KKR जीता
IPL के टॉप रन स्कोरर्स
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पहले से ही कोहली के नाम था, और अब उन्होंने इसे और मजबूत कर लिया है। उनके बाद रोहित शर्मा 7183 रन, शिखर धवन 6769 रन, डेविड वार्नर 6565 रन और केएल राहुल 5580 रन का नाम आता है।
आरसीबी की धमाकेदार जीत
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ने इस मैच में एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 81 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की, जो आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीतों में शामिल है। दिल्ली की टीम सिर्फ 75 रन पर सिमट गई थी। जवाब में बेंगलुरु ने महज 6.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। कोहली 23 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने तेज 34 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi : वैभव का फ्लॉप शो, इस गेंदबाज ने जाल में फंसाया, चेहरे पर दिखी मायूसी...
गेंदबाजों का कमाल और दिल्ली का शर्मनाक रिकॉर्ड
इस जीत की नींव गेंदबाजों ने रखी। जोश हेजलवुड ने 4 विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। दूसरी ओर, दिल्ली ने पावरप्ले में बेहद खराब प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट पर सिर्फ 13 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास का सबसे कम पावरप्ले स्कोर बन गया।











