Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती फिर पड़ीं प्यार में, इस एक्ट्रेस के भाई को कर रहीं डेट

Follow on Google News
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती फिर पड़ीं प्यार में, इस एक्ट्रेस के भाई को कर रहीं डेट
सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती अब अपनी लव लाइफ में आगे बढ़ गई हैं। बता दें कि एक्ट्रेस अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि रिया इन दिनों बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं। दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं, लेकिन रिया अपने रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहती हैं।

रिया को हुआ दूसरा प्यार

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। खबरों के मुताबिक ‘बंटी और रिया साथ में खुश हैं। दोनों को साथ देखना बेहद अच्छा है। पिछले कुछ सालों में रिया ने जो कुछ भी झेला है, ऐसी स्थिति में बंटी ने उनका सपोर्ट किया है। जब चीजें गलत हो रही थीं, बंटी लगातार उनके साथ थे।

कौन हैं बंटी सजदेह?

बंटी सजदेह रियलिटी स्टार और फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह के भाई हैं। वहीं, बंटी एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स की बड़ी टैलेंट मैनेजमेंट फर्म्स के मालिक हैं। बता दें कि रिया से पहले बंटी सोनाक्षी सिन्हा संग अपने लिंक अप की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार रिया बंटी की क्लाइंट रह रह चुकी हैं, तभी से दोनों एक दूसरे को जानते हैं। इसी के चलते जब सुशांत के निधन के बाद रिया से पूछताछ की जा रही थी, तब बंटी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हालांकि, दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हाल ही में हुई है।

तेलुगु फिल्म से की करियर की शुरुआत

रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में आई तेलुगु फिल्म 'तुनेगा तुनेगा' से की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘मेरे डैड की मारुति’ से बॉलीवुड फिल्मों मे कदम रखा। उन्होंने सोनाली केबल, जलेबी जैसी फिल्में की हैं, लेकिन उनका काम ऑडियंस को कभी पसंद नहीं आया। सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिश्ते को लेकर भी वो सुर्खियों में रहती थीं।

जा चुकी हैं जेल

बता दें कि रिया को सुशांत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में सितंबर 2022 को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के लगभग एक महीने बाद ही उन्हें बम्बई उच्च न्यायलय ने जमानत दे दी थी। मनोरंजन जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts