Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Sawan 2026 :सावन में शिवमय होगा भोपाल, हजारों कांवड़ियों के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा

सावन में भोपाल की चार दिवसीय भव्य कांवड़ यात्रा 31 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित होगी। शिवभक्त नर्मदापुरम से मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर पदयात्रा करते हुए भोपाल पहुंचेंगे। 3 अगस्त को श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकलेगी और बाबा बटेश्वर महादेव में महाजलाभिषेक होगा। पूरे आयोजन में भजन, महाआरती और बोल बम के जयघोष गूंजेंगे।
सावन में शिवमय होगा भोपाल, हजारों कांवड़ियों के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा
भोपाल से नर्मदापुरम के लिए प्रस्थान और नर्मदा जल लेकर पदयात्रा की शुरुआत।

सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही शिव भक्तों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी के साथ भोपाल में हर साल की तरह इस बार भी विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष यह यात्रा 31 जुलाई से 3 अगस्त तक चार दिनों तक चलेगी। बड़ी संख्या में शिव भक्त भोपाल से नर्मदापुरम (होशंगाबाद) जाएंगे, जहां मां नर्मदा का पवित्र जल भरकर पैदल भोपाल लौटेंगे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

31 जुलाई को भोपाल से होगा यात्रा का शुभारंभ

आयोजकों के अनुसार, श्रद्धालुओं का जत्था 31 जुलाई को दोपहर 2 बजे भोपाल से नर्मदापुरम के लिए रवाना होगा। वहां नर्मदा नदी से पवित्र जल भरने के बाद सभी शिव भक्त कांवड़ लेकर पदयात्रा के जरिए भोपाल लौटेंगे। पूरी यात्रा के दौरान रास्ते में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहेगा।

  • 31 जुलाई: भोपाल से नर्मदापुरम के लिए प्रस्थान और नर्मदा जल लेकर पदयात्रा की शुरुआत।
  • 31 जुलाई से 3 अगस्त: बुधनी घाट से भोपाल तक पावन कांवड़ पदयात्रा।
  • 3 अगस्त: श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर से भव्य शोभायात्रा, बाबा बटेश्वर महादेव का महाजलाभिषेक और बड़े वाले महादेव मंदिर, कायस्थपुरा में कार्यक्रम का समापन।

ये भी पढ़ें: सीहोर: 3, 10, 17 और 25 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा, सीवन नदी तट से कुबेरेश्वरधाम तक गूंज रहे हर-हर महादेव के जयघोष

चार दिन चलेगी पावन पदयात्रा

31 जुलाई से 3 अगस्त तक श्रद्धालु बुधनी घाट से भोपाल तक कांवड़ लेकर पैदल यात्रा करेंगे। रास्ते में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के स्वागत और सेवा की भी व्यवस्था की जाएगी। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में शिव भक्त इस धार्मिक यात्रा में शामिल होने वाले हैं।

3 अगस्त को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

यात्रा का सबसे खास आयोजन 3 अगस्त को होगा। इस दिन प्राचीन श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर, पात्रा पुल से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शहर के अलग-अलग मार्गों से होते हुए परम पूज्य बाबा बटेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। यहां मां नर्मदा के पवित्र जल से भगवान शिव का महाजलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद कार्यक्रम का समापन बड़े वाले महादेव मंदिर, कायस्थपुरा में होगा।

ये भी पढ़ें: Ujjain Mahakal Sawari: महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर, 6 सवारियों के साथ लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी

भजन, महाआरती और मंत्रोच्चार से गूंजेगा माहौल

पूरे आयोजन के दौरान शिव भजन, महाआरती और ‘ॐ नमः शिवाय’ के मंत्रों का जाप किया जाएगा। इससे पूरा वातावरण शिवमय हो जाएगा। आयोजन समिति ने शहर के सभी शिव भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कांवड़ यात्रा और शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद और पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts