Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

करवा चौथ पर मप्र में सबसे पहले सिंगरौली में 8:01 बजे होगा चंद्रोदय, भोपाल में रात 8:26 बजे, आलीराजपुर में 8:41 बजे निकलेगा चांद

करवा चौथ का पर्व 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा। विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के अनुसार, मध्य प्रदेश में चंद्रोदय का समय शहरों के भौगोलिक स्थान के अनुसार अलग-अलग रहेगा। मप्र में सबसे पहले चंद्रोदय सिंगरौली में होगा।
करवा चौथ पर मप्र में सबसे पहले सिंगरौली में 8:01 बजे होगा चंद्रोदय, भोपाल में रात 8:26 बजे, आलीराजपुर में 8:41 बजे निकलेगा चांद
सारिका घारू ने चंद्रोदय के समय का वैज्ञानिक कारण बताया।

भोपाल। चंद्रदर्शन से जुड़ा करवा चौथ का पर्व 29 अक्टूबर 2026 गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पर्व में सबसे महत्वपूर्ण चंद्रदर्शन और अर्घ्य देने का समय होता है जिसका सभी को इंतजार रहता है। विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के अनुसार, चंद्रमा के उदित होते समय क्षितिज पर आने और वास्तव में आंगन या छत से आपकी आंखों के सामने दिखाई देने के समय में अंतर होता है। उन्होंने समझाया है कि इंटरनेट या पंचाग पर मिलने वाला चंद्रोदय का समय उसके प्रकाशन स्थान के लिए होता है, इसके साथ ही भौगोलिक स्थिति और मकानों/ऊंचाई की बाधाओं के कारण आंखों से चंद्रदर्शन होने में अतिरिक्त समय लग सकता है।

हर शहर के लिए चंद्रोदय का अलग समय

सारिका घारू ने बताया कि हर शहर के लिये चंद्रोदय का समय अलग-अलग होता है क्‍योंकि हमारी पृथ्वी गोल है और यह अपनी धुरी पर पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है। जो जिले देशांतर रेखा के अनुसार सुदूर पूर्व में स्थित हैं, चंद्रमा क्षितिज पर सबसे पहले दिखाई देता है। जैसे-जैसे पृथ्वी आगे घूमती जाती है, वैसे-वैसे पश्चिम में स्थित जिलों  में चंद्रमा क्रमशः बाद में दिखाई देता है।

ये भी पढ़ें: मतदाता जागरूकता अभियान, सारिका घारू ने राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपी रिपोर्ट

उदय होने के समय के 3 मिनट बाद दिखेगा चांद

इस कारण प्रदेश में चंद्रोदय की शुरुआत सबसे पहले मध्‍यप्रदेश के पूर्वी सीमा पर स्थित सिंगरौली में रात 08:01 होगी तथा सुदूर पश्चिमी छोर पर बसे आलीराजपुर में रात 08:41 बजे के आसपास सबसे अंत में चांद के दर्शन होंगे। राजधानी भोपाल इन दोनों स्‍थानों  के बीच में है और इसलिए यहां चंद्रोदय रात 8 बजकर 26 मिनट से आरंभ होगा। सारिका ने बताया कि दिया गया चंद्रोदय का समय क्षितिज से उदित होना आरंभ होने का है इसको पूरी तरह उदित होने में लगभग 3 मि‍नट लगेंगे इसके बाद आप जिस स्‍थान से चंद्रदर्शन करने जा रही है उसके सामने ऊंची इमारतें, वृक्ष या बादल हुए, तो वास्तविक रूप से आंखों से चांद देखने में इस तय समय से लगभग 10 से 15 मिनट के बाद आप चंद्रदर्शन कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें: Zero Shadow Day : मध्य प्रदेश के 14 जिलों में महा-खगोल उत्सव, परछाई गायब होने का यह है राज...

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts