Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में आज सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन: मां राजराजेश्वरी कोटि हरिद्रा कुमकुम अर्चन में शामिल होंगे 50 हजार भक्त

राजधानी भोपल में शरद पूर्णिमा के अवसर पर परमपूज्य संत सदगुरुदेव भगवान रावतपुरा सरकार के मंगल सान्निध्य में मां राजराजेश्वरी हरिद्रा कुमकुम अर्चन लाल परेड मैदान पर शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस आयोजन में लगभग 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
भोपाल में आज सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन: मां राजराजेश्वरी कोटि हरिद्रा कुमकुम अर्चन में शामिल होंगे 50 हजार भक्त
भोपाल। मां राजराजेश्वरी हरिद्रा कुमकुम अर्चन स्थल पर भव्य स्वागत द्वार बनाया गया है।

भोपाल। राजधानी में शरद पूर्णिमा पर भव्य और अलौकिक मां राजराजेश्वरी अर्चन कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। आयोजन की तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। देशभर से आए आचार्यों और श्रद्धालु भक्त लाल परेड मैदान में बड़ी संख्या में आई पूजन सामग्री को व्यवस्थित करने में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शाम 7 बजे से परम पूज्य सदगुरुदेव भगवान रावतपुरा सरकार की उपस्थित में यह पूजन कार्यक करवाया जाएगा। अर्चन की खास बात यह है कि इसमें शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को पूजन की कोई सामग्री अपने साथ नहीं ले जानी है। सभी सामग्री आयोजक रावतपुरा लोक कल्याण ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है।

/img/89/1793003850870

देश-विदेश से मंगाई पूजन सामग्री

मां राजराजेश्वरी हरिद्रा कुमकुम अर्चन के लिए नेपाल से 31 क्विंटल रुद्राक्ष दाना मंगवाया गया है। चांदी के सिक्के केरल से मंगवाए गए हैं। देवास से 100 क्विंटल पिसी हुई हल्दी, कोल्हापुर से 11 क्विंटल कुमकुम मंगवाया गया है। इसके अलावा सूरत से 11000 साड़ियां, ओडिशा से नारियल, महाराष्ट्र के भुसावल से केले, जम्मू से 10 क्विंटल सेवफल, टीकमगढ़ से 11000 कमल के फूल, इंदौर और खंडवा से फूल और कोलकाता से पान मंगलवाए गए हैं। गंगाजल गंगोत्री से मंगाया गया है।

अर्चन के लिए सजाए गए कलश 

/img/89/1793003873088

अर्चन के लिए पूरे लाल परेड मैदान पर मैट बिछाकर आसान लगाए गए हैं। एक-एक कलश स्थापित किया गया है। ये कलश उप्र के झांसी से मंगाए गए हैं। यहां दीप प्रज्जवलित किया जाएगा और देश के अलग-अलग धार्मिक नगरों से आए आचार्यों के मंत्र जाप के बीच श्रद्धालु अर्चन की पुण्य आहुति अर्पित करेंगे।

अर्चन में इन सामग्रियों का उपयोग

मां राजराजेश्वरी के अर्चन के लिए छत्तीसगढ़ से 21 क्विंटल अक्षत (चावल), इंदौर से 5 क्विंटल पंचमेवा, 11 क्विंटल बताशा, आगरा से पेठा मंगाया गया है। इसके अलावा भोपाल में सवाल बूंदी के लड्‌डू तैयार कराए गए हैं। साथ ही पन्ना से 11 लाख बिल्व पत्र, नरसिंहपुर से 21 क्विंटल गुड़ और 11 हजार गन्ने, भोपाल से 11 क्विंटल अनार फल और बनारस से 5100 मोती दाना मंगवाया गया है। इसके साथ ही विभिन्न औषधियों, हरी सब्जियों और छप्पन भोग से मां राजराजेश्वरी का अर्चन किया जाएगा।

Breaking News

मंत्री, सांसद-विधायक होंगे शामिल

अर्चन आयोजन में मप्र के कई मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थित भी रहेगी। भोपाल की महापौर मालती राय ने सोमवार दोपहर को आयोजन स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन ने आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं को अव्यवस्था नहीं हो इसके लिए ट्रैफिक प्लान बनाया है। लाल परेड मैदान के आसपास का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

ये भी पढ़ें: शरद पूर्णिमा पर संत सिंगाजी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2.5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts