Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जातिवाद खत्म करो, आरक्षण छोड़ देंगे, रामदास आठवले का बड़ा बयान, बोले- जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण भी रहेगा

छत्तीसगढ़ पहुंचे रामदास आठवले ने कहा- जाति के आधार पर आरक्षण है, जातिवाद खत्म होने पर आरक्षण छोड़ने को तैयार,केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जाति के आधार पर आरक्षण का प्रावधान है और अगर देश में जातिवाद पूरी तरह खत्म हो जाए तो वे आरक्षण छोड़ने के लिए तैयार हैं।
जातिवाद खत्म करो, आरक्षण छोड़ देंगे, रामदास आठवले का बड़ा बयान, बोले- जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण भी रहेगा

रायपुर: जातीय जनगणना और आरक्षण को लेकर देशभर में चल रही बहस के बीच केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने बड़ा बयान दिया है। छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे आठवले ने कहा कि जाति के आधार पर आरक्षण का प्रावधान है। अगर देश से जातिवाद खत्म हो जाता है, तो 

आरक्षण छोड़ने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने साफ कहा कि जब तक जातिवाद खत्म नहीं होगा, तब तक आरक्षण लागू रहेगा। उनके इस बयान के बाद आरक्षण को लेकर चल रही राजनीतिक और सामाजिक बहस एक बार फिर तेज होने के संकेत हैं।

/img/129/1788940780494

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ कैबिनेट की आज बैठक, बिजली बिल से महतारी वंदन तक,इन मुद्दों पर मचेगा मंथन

दलित-आदिवासियों पर आज भी अत्याचार

रामदास आठवले ने कहा कि संविधान में जाति व्यवस्था और छुआछूत के खिलाफ प्रावधान किए गए हैं। अनुच्छेद 17 के जरिए अस्पृश्यता को समाप्त किया गया है, लेकिन इसके बावजूद देश में आज भी दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाएं सामने आती हैं।उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में आरक्षण का विरोध नहीं किया जाना चाहिए। उनके मुताबिक सामाजिक बराबरी स्थापित होने तक आरक्षण की जरूरत बनी रहेगी।

/img/129/1788940877171

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

केंद्रीय राज्यमंत्री ने इस दौरान कांग्रेस और विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष अब केवल टिप्पणी करने का काम कर रहा है। देश का विकास विपक्ष नहीं कर सकता।आठवले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास का दावा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार दलितों और वंचित वर्गों को न्याय दिलाने की दिशा में काम कर रही है।

/img/129/1788940844777

ये भी पढ़ें: राजधानी में बिजली सप्लाई का नया पावर हब तैयार, 40% आबादी को मिलेगा बड़ा फायदा

छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं रामदास आठवले

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। अपने प्रवास के दौरान वे रायपुर और बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ अधिकारियों के साथ बैठकें भी करेंगे।

जंतर-मंतर तक पहुंचा था आरक्षण विरोधी आंदोलन

आरक्षण के मुद्दे को लेकर हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन हुआ था। 21 अगस्त को हुए इस आंदोलन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग उठाई थी।प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में जाति आधारित आरक्षण की समीक्षा, आर्थिक आधार को अधिक महत्व देना, मेरिट को चयन का प्रमुख आधार बनाना और आरक्षण व्यवस्था में सुधार जैसी मांगें शामिल थीं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी गई थी और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया था।

ये भी पढ़ें: रायपुर निगम ने कसी कमर में अब राजस्व डिफॉल्टरों की खैर नहीं,10 संपत्तियों पर कुर्की की तैयारी

आरक्षण पर अब आगे क्या?

जातीय जनगणना, आरक्षण की सीमा और आरक्षण के आधार को लेकर देश में लगातार राजनीतिक बहस चल रही है। ऐसे समय में रामदास आठवले का यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके बयान ने साफ कर दिया है कि आरक्षण को खत्म करने के बजाय सामाजिक भेदभाव खत्म करने को प्राथमिकता देने की बात की जा रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts