Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'मूंछें बहुत छोटी थीं...' मैनपुरी CO पर अखिलेश यादव का फिर तंज, बोले- मूंछ हो तो नत्थूलाल जैसी

मैनपुरी CO अशोक कुमार सिंह के मूंछों पर ताव देने वाले वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने फिर तंज कसा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले- 'उसकी मूंछें बहुत छोटी थीं।'
'मूंछें बहुत छोटी थीं...' मैनपुरी CO पर अखिलेश यादव का फिर तंज, बोले- मूंछ हो तो नत्थूलाल जैसी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। प्रदर्शन के दौरान मूंछों पर ताव देते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का नाम लेने वाले सीओ पर अब अखिलेश यादव ने फिर तंज कसा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार ने जब अखिलेश से सीओ की मूंछों पर ताव देने को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उसकी मूंछें बहुत छोटी थीं। अखिलेश यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि मूंछें हो तो नत्थूलाल की तरह, छोटी मूंछ पर क्या ताव देना। अखिलेश के इस जवाब के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे।

पत्रकार के सवाल पर अखिलेश ने ली चुटकी

दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने अखिलेश यादव से पूछा कि मैनपुरी के सीओ अपनी मूंछों पर ताव दे रहे थे, इस पर उनका क्या कहना है। सवाल सुनकर अखिलेश यादव ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि उसकी मूंछें बहुत छोटी थीं। इसके बाद उन्होंने कहा कि मूंछें हो तो नत्थूलाल की तरह। छोटी मूंछ पर क्या ताव देना। अखिलेश का यह बयान सामने आने के बाद मैनपुरी सीओ से जुड़ा यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा विवाद मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या की घटना के बाद शुरू हुआ था। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पीड़ित परिवार और सपा समर्थक विरोध कर रहे थे। इसी दौरान सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह परिजनों को समझा रहे थे। इसी बीच किसी व्यक्ति ने मोबाइल से सीओ का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो बनाए जाने से सीओ भड़क गए। उन्होंने अपनी वर्दी की नेमप्लेट दिखाई और मूंछों पर ताव देते हुए कहा कि बना लो वीडियो, वायरल कर देना और अखिलेश यादव को दे देना। सीओ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद इस मामले को लेकर सियासत भी शुरू हो गई।

Breaking News

अखिलेश ने सोशल मीडिया पर भी साधा था निशाना

वीडियो सामने आने के बाद अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसे शेयर किया था। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा था, "सिर पर 'सत्ता-सजातीय' हाथ है, इसीलिए इनकी मूंछों पर ताव है। ऐसे लोगों से क्या होना इंसाफ है... पर अब यह कुछ दिनों की बात है, क्योंकि दस्तक दे रहा बदलाव है। हम निलंबन की मांग नहीं करेंगे!"अखिलेश यादव के इस पोस्ट के बाद मामला और गरमा गया था।

पहले नेहा, अब रिया... बिहार में ट्रेन से शराब लाने वाली युवती गिरफ्तार, बैग से 14 हजार की शराब बरामद

बीजेपी ने मूंछों को बताया था शौर्य की पहचान

अखिलेश यादव के आरोपों के बाद बीजेपी की ओर से भी पलटवार किया गया था। बीजेपी ने मूंछ को शौर्य और शूरवीरता की पहचान बताया था। अब अखिलेश यादव के नए बयान ने इस पूरे विवाद को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। इस बार उन्होंने सीओ की मूंछों को लेकर सीधे चुटकी ली और कहा कि उनकी मूंछें बहुत छोटी थीं।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts