Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सक्ती में 11 सितंबर को शिवराज सिंह चौहान देंगे बड़ी सौगात, PM आवास के हितग्राहियों का होगा गृह प्रवेश,लखपति दीदियों से भी संवाद

जेठा गांव में वृहद कार्यक्रम की तैयारियां तेज, डिप्टी CM विजय शर्मा ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा,विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन भी प्रस्तावित। सक्ती जिले के ग्राम जेठा में 11 सितंबर को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का वृहद कार्यक्रम आयोजित होगा। कॉलेज ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया जाएगा।
सक्ती में 11 सितंबर को शिवराज सिंह चौहान देंगे बड़ी सौगात, PM आवास के हितग्राहियों का होगा गृह प्रवेश,लखपति दीदियों से भी संवाद

रायपुर/सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 11 सितंबर को बड़ा सरकारी कार्यक्रम होने जा रहा है। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्राम जेठा के कॉलेज ग्राउंड में आयोजित वृहद कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों के गृह प्रवेश के साथ पंचायत पदाधिकारी और लखपति दीदी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास भी प्रस्तावित है। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

जेठा में बड़े कार्यक्रम की तैयारी तेज

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर सक्ती जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। 11 सितंबर को ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राहियों, पंचायत प्रतिनिधियों, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम का मुख्य फोकस ग्रामीण विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना और महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़ी उपलब्धियों पर रहेगा।

ये भी पढ़ें: PU Special: विसर्जन के बाद मिट्टी से उगेंगे पौधे, रायपुर जेल में बंदियों ने बनाई 500 बीजयुक्त गणेश प्रतिमाएं

PM आवास हितग्राहियों का होगा गृह प्रवेश

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों के लिए विशेष आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान हितग्राहियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होंगे।ग्रामीण परिवारों को पक्के मकान मिलने की उपलब्धि को कार्यक्रम में प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों की जानकारी भी साझा की जाएगी।

लखपति दीदियों पर भी रहेगा खास फोकस

जेठा में आयोजित होने वाले लखपति दीदी सम्मेलन को भी कार्यक्रम का अहम हिस्सा माना जा रहा है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक गतिविधियों, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उनकी भूमिका को लेकर भी कार्यक्रम में चर्चा प्रस्तावित है। ऐसे में सक्ती का यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: IGKV में पेपर लीक के बाद फिर शुरू हुई परीक्षा, 3 विषयों के एग्जाम दोबारा, नई व्यवस्था पर बड़ा सवाल

विजय शर्मा ने लिया तैयारियों का जायजा

कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने सोमवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ग्राम जेठा पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

 

मंच से पार्किंग तक हर व्यवस्था की समीक्षा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कार्यक्रम स्थल पर तैयार किए गए रूट मैप का अवलोकन किया। इसके बाद मुख्य मंच, टेंट-पंडाल, दर्शक दीर्घा और पत्रकार दीर्घा की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके अलावा अतिथियों और आम लोगों के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, बायो टॉयलेट, बैरिकेडिंग, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की भी जानकारी ली गई।

ये भी पढ़ें: बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर स्कूली छात्राएं ने 30 KM पैदल चलकर पहुंची कलेक्ट्रेट, एक छात्रा बेहोश होकर गिरी,मचा हड़कप

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष जोर

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। अतिथियों के आगमन और निकासी के साथ आम नागरिकों एवं हितग्राहियों की आवाजाही को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया गया है। अधिकारियों से कहा गया है कि कार्यक्रम में आने वाले जनप्रतिनिधियों, हितग्राहियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आम लोगों की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

कई विकास कार्यों की मिलेगी सौगात

ग्राम जेठा के कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन-शिलान्यास भी प्रस्तावित है। इससे सक्ती जिले को विकास कार्यों से जुड़ी कई सौगातें मिलने की उम्मीद है।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारियों का कार्यक्रम और लखपति दीदी सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों से भी किया गया संवाद

कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। नेताओं ने कहा कि यह सामूहिक आयोजन है और इसे बेहतर तरीके से संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के 3 अफसर बन सकते हैं IAS, दिल्ली में DPC की बैठक,अभिषेक, सचिन और राजीव पांडे के नाम पर नजर

अब 11 सितंबर पर टिकी नजर

सक्ती के जेठा गांव में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। PM आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, लखपति दीदी सम्मेलन और विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन के चलते 11 सितंबर का यह कार्यक्रम जिले के लिए अहम रहने वाला है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts