Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पहले हफ्ते में ही बिग बॉस 20 में महाभारत! मैरी कॉम और रीति की तू-तू मैं-मैं, किसका कटेगा पत्ता?

‘बिग बॉस 20’ शुरू होते ही घर में लड़ाई-झगड़े और तकरार का दौर तेज हो गया है। पहले ही हफ्ते में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं देखने को मिल रही है। इस हफ्ते लव गिल, अरिश्फा खान, कनिका मान और उदिति सिंह नॉमिनेशन की लिस्ट में हैं।
पहले हफ्ते में ही बिग बॉस 20 में महाभारत! मैरी कॉम और रीति की तू-तू मैं-मैं, किसका कटेगा पत्ता?
बिग बॉस में पहले हफ्ते में ही शुरू हुए झगड़े-तकरार

‘बिग बॉस 20’ का घर शुरू होते ही लड़ाई-झगड़ों का अखाड़ा बनता नजर आ रहा है। शो के पहले ही एपिसोड से कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार शुरू हो गई है। कभी किसी की बॉसगिरी पर घरवाले भड़क रहे हैं तो कभी छोटी-सी बात देखते ही देखते बड़े विवाद में बदल जा रही है। अब लेटेस्ट प्रोमो ने माहौल और गर्म कर दिया है, जहां किचन ड्यूटी को लेकर मैरी कॉम और रीति तिवारी के बीच जोरदार बहस देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर अरिश्फा खान भी घर में लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। आम्रपाली दुबे और माही विज के साथ उनकी बहस के बाद अब घर का माहौल और भी गरमा गया है।

मैरी कॉम और रीति तिवारी आमने-सामने

‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट प्रोमो में किचन ड्यूटी को लेकर मैरी कॉम और रीति तिवारी के बीच तीखी बहसबाजी दिखाई गई है। रीति को बर्तन साफ करने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी दौरान मैरी कॉम ने उनसे ड्यूटी को लेकर सवाल कर दिया। रीति ने जवाब दिया कि वह फिलहाल चाय बना रही हैं और उसके बाद बर्तन धो लेंगी। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई। दोनों के बीच धीरे-धीरे बहस बढ़ने लगी और मामला तीखे शब्दों तक पहुंच गया। मैरी कॉम ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्हें हर कोई जानता है और उनकी इज्जत करता है। इस पर रीति ने भी पलटकर जवाब दिया कि वह भी उनका सम्मान करती हैं, लेकिन उनकी हर बात सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। इसके बाद दोनों के बीच माहौल काफी गरम दिखाई दिया। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में यह विवाद कितना आगे जाता है।

बिग बॉस में पहले दिन ही Gen-Z का गदर! ‘बच्चा’ कहने पर भड़कीं अरिश्फा, आम्रपाली-माही से छिड़ी तगड़ी बहस

कैंप्टेंसी टास्क में काजी और युंग की भिड़ंत

सिर्फ किचन ही नहीं, कैंप्टेंसी टास्क के दौरान भी घर का माहौल गरमा गया। काजी तौकीर और युंग डीएसए के बीच बहसबाजी देखने को मिली। काजी इस टास्क के संचालक की भूमिका में थे। टास्क के दौरान नियमों को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और मामला गाली-गलौच तक पहुंचता दिखाई दिया। कैंप्टेंसी की रेस में गुल्लू, आसिफ खान और युंग दावेदार बने हैं। ऐसे में हर कंटेस्टेंट अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश कर रहा है और इसी वजह से घर में तनाव लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।

4 कंटेस्टेंट्स पर मंडरा रहा एलिमिनेशन का खतरा

इस हफ्ते ‘बिग बॉस 20’ में लव गिल, अरिश्फा खान, कनिका मान और उदिति सिंह नॉमिनेट हुए हैं। अब इन चारों में से किसकी बिग बॉस के घर से छुट्टी होती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस हफ्ते किसी कंटेस्टेंट को घर से बाहर नहीं किया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो नॉमिनेटेड सदस्यों को फिलहाल राहत मिल सकती है।

एक्स्ट्रा जीवनदान के लिए भिड़ेंगे कंटेस्टेंट्स! Bigg Boss 20 में आया सबसे बड़ा ट्विस्ट, जानिए क्या है ‘वरदान’?

X Post

ये सीजन होगा फुल मसाला

‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत से ही घर में बहस, तकरार और ड्रामा देखने को मिल रहा है। एक तरफ किचन ड्यूटी को लेकर मैरी कॉम और रीति आमने-सामने हैं, तो दूसरी तरफ अरिश्फा खान अपनी बात को लेकर लगातार मुखर नजर आ रही हैं। कैंप्टेंसी टास्क ने भी घर के रिश्तों में तनाव बढ़ा दिया है। अब जैसे-जैसे शो आगे बढ़ेगा, दोस्ती और दुश्मनी के नए समीकरण बनना तय माना जा रहा है। फिलहाल इतना जरूर है कि बिग बॉस 20 का पहला हफ्ता ही बता रहा है कि आगे का सफर लड़ाई, ड्रामा और जबरदस्त मनोरंजन से भरपूर होने वाला है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts