Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS: रमन सिंह का हरित संकल्प: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से 2400 पौधे लगाए, गांव को विकास की सौगात

2400 पौधों का रोपण, 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य, गांव के विकास के लिए 20 लाख रुपये की घोषणाएं, ग्राम बाटगांव में वन विभाग द्वारा वन महोत्सव के अंतर्गत 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पौधारोपण कर किया। उन्होंने आम, कटहल सहित कई फलदार एवं छायादार पौधे लगाए और लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।
रमन सिंह का हरित संकल्प: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से 2400 पौधे लगाए, गांव को विकास की सौगात

राजनांदगांव । राजनांदगांव  जिले के ग्राम बाटगांव से शनिवार को पर्यावरण संरक्षण का बड़ा संदेश दिया गया। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण महाअभियान की शुरुआत करते हुए पौधारोपण किया और जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में 2400 पौधे लगाए गए, निःशुल्क पौधों का वितरण हुआ और ग्राम पंचायत के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गईं।



बाटगांव से शुरू हुआ हरियाली अभियान

राजनांदगांव जिले के ग्राम बाटगांव में वन विभाग द्वारा वन महोत्सव के अंतर्गत 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पौधारोपण कर किया। उन्होंने आम, कटहल सहित कई फलदार एवं छायादार पौधे लगाए और लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: 17 साल बाद भी जिंदा है कोरकोट्टी का दर्द, SP विनोद कुमार चौबे समेत 29 शहीदों की कुर्बानी आज भी करती है देश को भावुक

हर व्यक्ति लगाए मां के नाम एक पौधा

अपने संबोधन में डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश 100 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य पार कर चुका है और अब हर व्यक्ति को अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय अधिक से अधिक वृक्षारोपण है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: बीजापुर के जंगलों में नक्सलियों के 8 गुप्त डंप मिले, IED और विस्फोटक का बड़ा जखीरा बरामद

पर्यावरण मित्रों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। 225 पक्षियों की पहचान करने वाले प्रतीक ठाकुर, पर्यावरण निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं तथा स्काउट-गाइड के बच्चों को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया।

गांव को मिली विकास कार्यों की सौगात

डॉ. रमन सिंह ने ग्राम पंचायत की मांगों पर बोरिंग एवं सोलर पंप सिंचाई व्यवस्था, महिला भवन, मिनी स्टेडियम, बाल उद्यान और वर्कशॉप निर्माण के लिए 10 लाख रुपये तथा 30 से 50 एकड़ क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्य के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने अवैध पेड़ कटाई करने वालों पर सख्त कार्रवाई का भी भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: स्कूल जाते छात्र का किडनैप, अर्धनग्न कर बेरहमी से पीटा: सक्ती में 6 गिरफ्तार, VIDEO वायरल

5000 पौधे लगाने का रखा गया लक्ष्य

अभियान के तहत ग्राम बाटगांव में 2400 पौधों का रोपण किया गया। ग्राम पंचायत ने भविष्य में 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। सरपंच आशा यदु ने कहा कि पंचायत स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। वहीं डीएफओ आयुष जैन ने बताया कि वन महोत्सव के दौरान पूरे जिले में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है ताकि हरित क्षेत्र का विस्तार हो सके।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts