राजकुमार राव और पत्रलेखा बनने वाले हैं पेरेंट्स, इंस्टाग्राम पर दी खुशखबरी, सेलेब्स और फैंस दे रहे बधाइयां

Follow on Google News
राजकुमार राव और पत्रलेखा बनने वाले हैं पेरेंट्स, इंस्टाग्राम पर दी खुशखबरी, सेलेब्स और फैंस दे रहे बधाइयां

मुंबई। बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। इस खुशखबरी को कपल ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और शुभचिंतकों के साथ साझा किया। इस खबर के सामने आते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई नामचीन सितारों और लाखों फैंस ने उन्हें बधाइयों की झड़ी लगा दी है।

सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट के जरिए यह ऐलान किया। इस पोस्ट में कपल एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहा है और पत्रलेखा का बेबी बंप भी साफ देखा जा सकता है। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा “Baby is on the way” और नीचे अपने नाम भी लिखे।

जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, बॉलीवुड सितारे सोनम कपूर, मानुषी छिल्लर, नुसरत भरूचा, हुमा कुरैशी और अन्य कई सेलेब्स ने कमेंट कर कपल को जीवन के इस नए अध्याय के लिए शुभकामनाएं दीं।

11 साल के रिश्ते के बाद बंधे थे शादी के बंधन में

राजकुमार राव और पत्रलेखा की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। दोनों ने करीब 11 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद नवंबर 2021 में शादी की थी। उनकी शादी चंडीगढ़ में करीबी दोस्तों और परिवारजनों की मौजूदगी में बेहद सादगी से हुई थी।

पत्रलेखा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने पहली बार राजकुमार राव को फिल्म ‘लव, सेक्स और धोखा’ में देखा था। तब उन्हें लगा था कि वे रियल लाइफ में भी अपने किरदार की तरह ही हैं। लेकिन जब असल में उन्हें जाना, तो पता चला कि वह बेहद संवेदनशील और समझदार इंसान हैं।

वहीं राजकुमार राव ने बताया था कि उन्होंने पत्रलेखा को एक विज्ञापन में देखा था और तभी ठान लिया था कि यही लड़की उनकी जीवनसंगिनी बनेगी।

सिटी लाइट्स में साथ आए थे नजर

राजकुमार राव और पत्रलेखा पहली बार साथ में 2014 की फिल्म सिटी लाइट्स में नजर आए थे। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा था। फिल्म की कहानी के साथ-साथ असल जिंदगी में भी दोनों की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद आई।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts