राजकुमार राव और पत्रलेखा बनने वाले हैं पेरेंट्स, इंस्टाग्राम पर दी खुशखबरी, सेलेब्स और फैंस दे रहे बधाइयां
बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। इस खुशखबरी को कपल ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और शुभचिंतकों के साथ साझा किया। इस खबर के सामने आते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई नामचीन सितारों और लाखों फैंस ने उन्हें बधाइयों की झड़ी लगा दी है।
Wasif Khan
9 Jul 2025

