PlayBreaking News

कीड़े ने काटा!अस्पताल में भर्ती एक्टर राजेश शर्मा की हालत कैसी? असिस्टेंट ने बताया पूरा सच

राजेश शर्मा की तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैल रही थीं। अब उनके असिस्टेंट ने साफ कर दिया है कि अभिनेता को किसी कीड़े ने नहीं काटा था।
Follow on Google News
अस्पताल में भर्ती एक्टर राजेश शर्मा की हालत कैसी? असिस्टेंट ने बताया पूरा सच
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता राजेश शर्मा को डायबिटीज से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता राजेश शर्मा की तबीयत को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें वायरल हो रही थीं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि प्रभास की आने वाली फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान उन्हें किसी कीड़े ने काट लिया था, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

हालांकि अब इन सभी खबरों पर खुद अभिनेता के असिस्टेंट ने सफाई दी है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बातें पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं। राजेश शर्मा को किसी कीड़े ने नहीं काटा था। उन्हें डायबिटीज (मधुमेह) से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

असिस्टेंट ने बताई अस्पताल में भर्ती होने की वजह

राजेश शर्मा के असिस्टेंट ने एक वीडियो जारी कर उनकी सेहत को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया। उन्होंने साफ कहा कि अभिनेता को कीड़े के काटने की वजह से अस्पताल नहीं ले जाया गया था। उन्होंने बताया कि राजेश शर्मा पिछले कुछ समय से डायबिटीज से जुड़ी परेशानी का सामना कर रहे थे। इसी कारण डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत लगातार बेहतर हो रही है।

यह भी पढ़ें: Sanjay Leela Bhansali Health Update : हार्ट अटैक की खबर निकली अफवाह, बिल्कुल ठीक हैं संजय लीला भंसाली

जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

असिस्टेंट के मुताबिक, राजेश शर्मा की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं और अगर सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। उन्होंने कहा कि अभिनेता पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनके प्रशंसकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। परिवार और मेडिकल टीम उनकी देखभाल कर रही है।

यह भी पढ़ें: TMKOC : तारक मेहता...' की गोकुलधाम सोसायटी में तोड़फोड़, क्या शो बंद हो रहा है?

कहां चल रहा है इलाज?

राजेश शर्मा इस समय पश्चिम बंगाल के कोलकाता के ढाकुरिया स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं। यहां विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी नियमित जांच कर रहे हैं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी स्थिति पहले से काफी बेहतर है और इलाज का असर भी सकारात्मक दिखाई दे रहा है।

कैसे फैली कीड़े के काटने वाली खबर?

सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि प्रभास की फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान किसी कीड़े ने राजेश शर्मा को काट लिया था। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। यह खबर तेजी से वायरल हो गई और कई लोगों ने बिना पुष्टि किए इसे सच मान लिया। लेकिन अब अभिनेता के असिस्टेंट ने इन सभी दावों को पूरी तरह गलत बताया है।

यह भी पढ़ें: Asha Bhosle Health Update : डॉक्टर्स की निगरानी में सिंगर, PM मोदी ने की जल्द ठीक होने की कामना; जानें अब कैसी है तबीयत

सुदीपा चटर्जी की पोस्ट के बाद बढ़ी चर्चा

राजेश शर्मा की तबीयत को लेकर चर्चा तब और तेज हो गई, जब अभिनेत्री सुदीपा चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने अभिनेता के परिवार की ओर से उनकी सेहत को लेकर जानकारी दी। इसके बाद सोशल Media पर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। कुछ लोगों ने इसे कीड़े के काटने की घटना से जोड़ दिया। हालांकि बाद में असिस्टेंट ने साफ कर दिया कि ऐसी सभी बातें गलत हैं।

राजेश शर्मा का फिल्मी सफर

राजेश शर्मा हिंदी और बंगाली सिनेमा के बेहद प्रतिभाशाली कलाकारों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में दमदार किरदार निभाए हैं। इनमें शामिल हैं- 

खोसला का घोसला
इश्किया
स्पेशल 26
एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी
बजरंगी भाईजान
तनु वेड्स मनु
द डर्टी पिक्चर
मर्दानी
पीके सहित कई अन्य फिल्में।

प्रभास की फिल्म 'फौजी' में भी आ सकते हैं नजर

राजेश शर्मा इन दिनों अभिनेता प्रभास की आने वाली फिल्म 'फौजी' की शूटिंग में व्यस्त थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब होने की खबर सामने आई थी। अब जब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है, तो उम्मीद की जा रही है कि डॉक्टरों की अनुमति मिलने के बाद वह जल्द ही शूटिंग पर वापस लौटेंगे।

फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की दुआ

राजेश शर्मा की तबीयत की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। कई कलाकारों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी उनके अच्छे स्वास्थ्य की दुआ की है। असिस्टेंट के ताजा बयान के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। अब सभी को उम्मीद है कि राजेश शर्मा जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने काम पर लौटेंगे।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts