Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

TMKOC :तारक मेहता...' की गोकुलधाम सोसायटी में तोड़फोड़, क्या शो बंद हो रहा है?

शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर कहा, जो कुछ भी हो रहा है, वह अच्छे के लिए हो रहा है। हमारी गोकुलधाम सोसायटी का रेनोवेशन हो रहा है। कुछ दिनों बाद आप अपनी पसंदीदा सोसायटी को बिल्कुल नए रंग-रूप में देखेंगे।
तारक मेहता...' की गोकुलधाम सोसायटी में तोड़फोड़, क्या शो बंद हो रहा है?

एंटरटेनमेंट डेस्क। टीवी के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गोकुलधाम सोसायटी के सेट पर तोड़फोड़ और निर्माण कार्य होता दिखाई दे रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चाएं शुरू हो गईं कि शायद शो बंद होने वाला है या फिर गोकुलधाम सोसायटी को पूरी तरह हटाया जा रहा है। हालांकि, अब शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने खुद सामने आकर इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

क्यों हो रहा है रेनोवेशन?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोकुलधाम सोसायटी का ढांचा काफी पुराना हो चुका है। इसी वजह से मेकर्स ने इसकी मरम्मत और आधुनिकीकरण का फैसला लिया है। रेनोवेशन के बाद पूरा सेट पहले से ज्यादा मजबूत और खूबसूरत दिखाई देगा। सोसायटी की दीवारों, रंग-रोगन और कई हिस्सों में बदलाव किया जाएगा ताकि दर्शकों को नया अनुभव मिल सके।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, गोकुलधाम सोसायटी को तोड़ा नहीं जा रहा है, बल्कि उसका रेनोवेशन किया जा रहा है। लंबे समय से इस्तेमाल हो रहे इस सेट को अब और मजबूत, सुरक्षित और आकर्षक बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य इसी प्रक्रिया का हिस्सा है। इसलिए सेट के कुछ हिस्सों को हटाकर दोबारा तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जोधपुर में शाही शादी का जश्न : शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा ने लिए सात फेरे, उम्मेद भवन में जुटीं बड़ी हस्तियां

रेनोवेशन के बाद क्या-क्या बदलेगा

रेनोवेशन के बाद गोकुलधाम सोसायटी का आउटलुक पूरी तरह नया नजर आएगा। एंट्री गेट पर लिखा 'गोकुलधाम' का साइनबोर्ड बदला जाएगा। इसके अलावा प्रवेश द्वार पर एक मंदिर भी बनाया जा रहा है, जो पहले नहीं था। पूरी सोसायटी में नया पेंट किया जाएगा और कई हिस्सों को आधुनिक डिजाइन के साथ तैयार किया जाएगा। हालांकि, मेकर्स ने यह भी साफ किया है कि सोसायटी की पहचान और उसका मूल स्वरूप बरकरार रखा जाएगा।

प्रोड्यूसर असित मोदी ने बताई सच्चाई

शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर कहा, जो कुछ भी हो रहा है, वह अच्छे के लिए हो रहा है। हमारी गोकुलधाम सोसायटी का रेनोवेशन हो रहा है। कुछ दिनों बाद आप अपनी पसंदीदा सोसायटी को बिल्कुल नए रंग-रूप में देखेंगे।

वीडियो में असित मोदी इंजीनियरों और मजदूरों के साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण करते भी नजर आए। उन्होंने सभी से सावधानी और गुणवत्ता के साथ काम करने की अपील की।

Featured News

पहले भी हो चुका है रेनोवेशन

यह पहली बार नहीं है जब गोकुलधाम सोसायटी का मेकओवर किया जा रहा है। इससे पहले भी दो-तीन बार सेट का रेनोवेशन किया जा चुका है। उस समय भी शो की कहानी में इसे शामिल किया गया था। इस बार भी मेकर्स जल्द ही मीडिया के सामने गोकुलधाम का नया लुक पेश करेंगे और बताएंगे कि सेट में क्या-क्या बदलाव किए गए हैं।

शो में चल रहा है इमोशनल ट्रैक

इन दिनों शो में बाघा और बावरी के ब्रेकअप का ट्रैक दिखाया जा रहा है। दोनों किरदारों के अलग होने से गोकुलधाम का माहौल भावुक बना हुआ है। इसी बीच सेट के रेनोवेशन की खबर ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अब दर्शकों को नए लुक वाली गोकुलधाम सोसायटी का बेसब्री से इंतजार है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

Latest Posts