Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

परिसीमन बिल के विरोध में उतरी कांग्रेस, राहुल गांधी बोले- राजनीतिक फायदे के लिए बदलाव चाहती है BJP; DMK से साथ आने की अपील

राहुल गांधी ने परिसीमन बिल का विरोध करने और DMK को साथ लाने की अपील की। एमके स्टालिन ने तमिलनाडु की 7.18 फीसदी लोकसभा हिस्सेदारी और 1971 के प्रतिनिधित्व अनुपात को 25 साल तक सुरक्षित रखने की मांग की।
परिसीमन बिल के विरोध में उतरी कांग्रेस, राहुल गांधी बोले- राजनीतिक फायदे के लिए बदलाव चाहती है BJP; DMK से साथ आने की अपील
परिसीमन बिल के विरोध में उतरी कांग्रेस

नई दिल्ली। महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को लेकर संसद के विशेष सत्र से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने परिसीमन बिल का कड़ा विरोध करने की बात कही। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने पार्टी सांसदों से कहा कि वे संसद और जनता के बीच यह मुद्दा उठाएं कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने राजनीतिक फायदे के लिए परिसीमन करना चाहती है। राहुल गांधी ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) से भी कांग्रेस के साथ आने की अपील की।

राहुल गांधी ने सांसदों से विरोध का संदेश देने को कहा

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में राहुल गांधी ने सांसदों से परिसीमन के मुद्दे पर एकजुट होकर विरोध करने की बात कही। सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी सांसदों को जनता के सामने यह स्पष्ट करना होगा कि कांग्रेस इस प्रस्ताव का विरोध क्यों कर रही है। उन्होंने DMK को भी साथ लाने पर जोर दिया। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होना है, जिसमें महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना है।

स्टालिन ने रखीं दो शर्तें, बोले- तमिलनाडु के हितों से समझौता नहीं

इसी बीच DMK प्रमुख एमके स्टालिन ने परिसीमन को लेकर पार्टी का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि DMK तमिलनाडु के हितों से कोई समझौता नहीं करेगी। स्टालिन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दो प्रमुख मांगें रखीं।

  • लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ने पर भी तमिलनाडु की मौजूदा 7.18 फीसदी हिस्सेदारी किसी भी स्थिति में कम नहीं होनी चाहिए।
  • 1971 की जनगणना के आधार पर राज्यों के बीच संसदीय प्रतिनिधित्व का जो अनुपात तय कर फ्रीज किया गया था, उसे अगले 25 वर्षों तक बरकरार रखा जाना चाहिए।

स्टालिन ने कहा कि ये मांगें तमिलनाडु विधानसभा में पारित प्रस्ताव और निष्पक्ष परिसीमन के लिए संयुक्त कार्य समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी इन मांगों पर कायम है और उसके रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP, शरद पवार से मिलने के बाद जितेंद्र आव्हाड ने दी जानकारी

स्टालिन ने 'पीठ पीछे वार करने वालों' पर साधा निशाना

स्टालिन ने अपने बयान में मीडिया में चल रही अटकलों और राजनीतिक विरोधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मीडिया में चल रही चर्चाएं या पीठ पीछे वार करने वालों की बातें DMK के रुख को नहीं बदल सकतीं। उन्होंने सत्ता के पदों के लिए सिद्धांतों से समझौता करने वालों को 'बेशर्म और एहसान फरामोश' बताते हुए कहा कि DMK तमिलनाडु के हितों और अपने सिद्धांतों से पीछे नहीं हटेगी।

Featured News

30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र

केंद्र सरकार ने 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इस दौरान महिला आरक्षण को जल्द लागू करने और परिसीमन से जुड़े विधायी प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। इसी मुद्दे पर विपक्षी दल भी साझा रणनीति बनाने की तैयारी कर रहे हैं। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। इसमें INDIA गठबंधन के साथ DMK, आम आदमी पार्टी और बीजू जनता दल जैसे दलों को भी आमंत्रित किया गया है।

Dr. Sumit Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts