Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

क्या नहीं रहे MBA चायवाला?X पर वायरल ‘डेथ पोस्ट’ निकली फेक, इंस्टाग्राम पर सामने आकर दिया बयान

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर MBA चायवाला को लेकर एक ‘डेथ पोस्ट’ वायरल हो गई, जिसने कुछ ही घंटों में भारी भ्रम और हंगामा खड़ा कर दिया। अफवाह इतनी तेज फैली कि यूजर्स के बीच चिंता और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
X पर वायरल ‘डेथ पोस्ट’ निकली फेक, इंस्टाग्राम पर सामने आकर दिया बयान
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर MBA चायवाला को लेकर एक ‘डेथ पोस्ट’ वायरल हो गई। जब अफवाहें लगातार बढ़ती रहीं, तब प्रफुल्ल बिल्लोरे ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए जवाब दिया।

डिजिटल दुनिया में खबरें अब हवा की तरह उड़ती हैं बिल्कुल तेज। ऐसा ही एक मामला सामने आया जब फेमस एंटरप्रेन्योर और MBA चायवाला के फाउंडर को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी मौत की झूठी अफवाह फैल गई। बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के शुरू हुई यह बात कुछ ही घंटों में वायरल हो गई और लाखों यूजर्स तक पहुंच गई।

मैं जिंदा हूं- खुद सामने आए प्रफुल्ल बिल्लोरे

जब अफवाहें लगातार बढ़ती रहीं, तब प्रफुल्ल बिल्लोरे ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए जवाब दिया। उन्होंने गूगल सर्च का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें उनकी कथित मौत से जुड़ी गलत जानकारी दिखाई दे रही थी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह बेहद गलत, अपमानजनक और परेशान करने वाली हरकत है। मैं जिंदा हूं और कृपया फेक न्यूज फैलाना बंद करें। इस बयान के बाद माहौल थोड़ा शांत हुआ और लोगों को असल सच्चाई समझ में आई।

अफवाह की शुरुआत कहां से हुई?

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पूरा मामला कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स से शुरू हुआ, जो बिना किसी प्रमाण के किए गए थे। किसी ने एक्स पर दावा किया और फिर वही पोस्ट वायरल हो गई। यहीं से कॉपी-पेस्ट वायरल कल्चर ने काम किया। बिना fact-check के लोग इसे शेयर करते गए और कुछ ही समय में यह झूठ हजारों-लाखों फीड्स तक पहुंच गया।

सोशल मीडिया का रिएक्शन: समर्थन भी, तंज भी

जैसे ही प्रफुल्ल बिल्लोरे ने खुद सामने आकर सच बताया, सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया और कहा कि बिना जांचे ऐसी खबरें फैलाना गलत है। वहीं कुछ यूजर्स ने हल्के-फुल्के अंदाज में लिखा- अब लोगों को खुद आकर बताना पड़ रहा है कि वो जिंदा हैं। कुछ कमेंट्स ने इसे मजाक में लिया, लेकिन कई लोगों ने इसे गंभीर मुद्दा बताया और फेक न्यूज कल्चर पर सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें: इंजन, माइलेज, पानी और प्रदूषण... E20 पेट्रोल पर सरकार का फैक्ट चेक, 10 बड़े दावों की बताई सच्चाई

कौन हैं MBA Chaiwala?

प्रफुल्ल बिल्लोरे मध्य प्रदेश के रहने वाले एक युवा एंटरप्रेन्योर हैं। उन्होंने MBA की पढ़ाई बीच में छोड़कर अपना बिजनेस शुरू करने का फैसला लिया। शुरुआत में उन्होंने सिर्फ करीब 8 हजार रुपये से चाय का छोटा सा स्टॉल लगाया। अपनी अलग सोच, ग्राहकों से जुड़ने के अनोखे तरीके और सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करके उन्होंने अपने ब्रांड MBA Chaiwala को पूरे देश में मशहूर बना दिया। आज उनके कई शहरों में फ्रेंचाइजी आउटलेट हैं और उनका नाम देश के सफल युवा कारोबारियों में लिया जाता है। उनकी कहानी आज भी लाखों युवाओं को यह भरोसा देती है कि अगर मेहनत, हिम्मत और सही सोच हो तो छोटी शुरुआत भी बड़ी सफलता में बदल सकती है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts