Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारत से लेकर अमेरिका तक 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का जलवा, रिलीज से पहले ही बिके 45 लाख टिकट

मार्वल की फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। भारत में एडवांस बुकिंग से 65 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हो चुकी है, जबकि दुनियाभर में यह आंकड़ा 500 करोड़ पार पहुंच गया है। जानिए अमेरिका, भारत और ब्रिटेन में फिल्म की टिकट बिक्री और एडवांस बुकिंग से जुड़े ताजा आंकड़े।
भारत से लेकर अमेरिका तक 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का जलवा, रिलीज से पहले ही बिके 45 लाख टिकट
हॉलीवुड की 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का दुनियाभर में जलवा, एडवांस बुकिंग में ही कर ली ताबड़तोड़ कमाई

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण: पार्ट 1' की चर्चा है, लेकिन दिसंबर में हॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हम बात कर रहे हैं मार्वल की फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की। फिल्म को रिलीज होने में अभी तीन हफ्ते से ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन इसकी एडवांस बुकिंग ने दुनियाभर में हलचल मचा दी है। भारत से लेकर अमेरिका तक फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। खास बात यह है कि रिलीज से 21 दिन पहले ही फिल्म ने दुनियाभर में एडवांस बुकिंग से 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

भारत में एडवांस बुकिंग से कमाए 65 करोड़ रुपये

'एवेंजर्स: डूम्सडे' 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। भारत में इसकी एडवांस बुकिंग कुछ समय पहले ही शुरू हुई थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने शुरुआती चार दिनों में एडवांस बुकिंग से 65.21 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। रिलीज से 21 दिन पहले ही फिल्म के 10.29 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। देश के 84 शहरों में इसके 8,277 शो बुक हो चुके हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि भारतीय दर्शकों के बीच भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। अभी रिलीज में समय बाकी है और ऐसे में टिकटों की बिक्री के आंकड़े आगे और बढ़ सकते हैं।

अमेरिका में सबसे ज्यादा टिकटों की बिक्री

भारत में शानदार कमाई के साथ ही अमेरिका में भी 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। Boxoffy.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अमेरिका में अब तक एडवांस बुकिंग से 46.9 मिलियन डॉलर यानी 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। अमेरिका में फिल्म के 59,308 शो बुक हो चुके हैं, जबकि यहां 27.05 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। अभी तक एडवांस बुकिंग से सबसे ज्यादा कमाई अमेरिका से ही हुई है। वहीं, ब्रिटेन में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह एडवांस बुकिंग के मामले में सबसे तेजी से 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म बन गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुनियाभर में मार्वल की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में कितनी उत्सुकता है।

दुनियाभर में 500 करोड़ के पार पहुंची कमाई

फिल्म की कमाई सिर्फ भारत और अमेरिका तक सीमित नहीं है। दुनियाभर के कई देशों में इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। Boxoffy.com की रिपोर्ट के अनुसार, 'एवेंजर्स: डूम्सडे' ने अब तक एडवांस बुकिंग से कुल 56.9 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है। भारतीय रुपये में यह रकम 500 करोड़ रुपये से ज्यादा बैठती है। दुनियाभर में फिल्म के 45 लाख 43 हजार 308 टिकट बिक चुके हैं। रिलीज से पहले ही इतने बड़े आंकड़े तक पहुंचना फिल्म के लिए अच्छी खबर है। अब देखना होगा कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा रिकॉर्ड बनाती है।

ये भी पढ़ें: Netflix पर पाकिस्तानी वेब सीरीज की रिलीज पर सरकार सख्त, 'जो बचे हैं संग समेट लो' को भारत में दिखाने से रोकने की तैयारी

भारत में अंग्रेजी वर्जन की सबसे ज्यादा डिमांड

भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग को भाषा के हिसाब से देखें तो अंग्रेजी वर्जन सबसे आगे चल रहा है। कुल एडवांस कमाई में इसकी हिस्सेदारी करीब 84 फीसदी है। वहीं, हिंदी वर्जन से फिल्म ने 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। इसके अलावा तमिल और तेलुगु वर्जन को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शहरों की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में सबसे ज्यादा टिकट बुक हो रहे हैं। इनके बाद बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद जैसे शहरों का नंबर आता है।

फाइनल ट्रेलर के बाद बढ़ा फिल्म का क्रेज

'एवेंजर्स: डूम्सडे' को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। फिल्म का फाइनल ट्रेलर सामने आने के बाद इसकी चर्चा और तेज हो गई है। मार्वल की फिल्मों के चाहने वाले लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल एडवांस बुकिंग के आंकड़े फिल्म के लिए काफी अच्छे नजर आ रहे हैं। रिलीज से पहले ही 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करना बड़ी बात है। अब सभी की नजर 17 दिसंबर पर टिकी है। देखना दिलचस्प होगा कि 'एवेंजर्स: डूम्सडे' रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करती है और क्या यह अपनी एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ पाएगी।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...

Latest Posts