PlayBreaking News

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: रजत बंसल बने जनसंपर्क आयुक्त, सीएम सचिवालय में विशेष सचिव की भी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए 2012 बैच के IAS अधिकारी रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें जनसंपर्क आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है, जिससे उनकी भूमिका और ज्यादा अहम हो गई है।
Follow on Google News
रजत बंसल बने जनसंपर्क आयुक्त, सीएम सचिवालय में विशेष सचिव की भी जिम्मेदारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रजत बंसल की यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सरकार के लिए एक बड़ा प्रशासनिक कदम है। उनके अनुभव और काम करने के तरीके को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि वे नई जिम्मेदारियों को प्रभावी तरीके से संभालेंगे।

    कई बड़े विभागों की जिम्मेदारी

    सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के बाद रजत बंसल को कई अहम विभागों का प्रभार दिया गया है। इनमें जनसंपर्क विभाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संवाद, भौमिकी एवं खनिकर्म संचालनालय और छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम (CMDC) शामिल हैं। यह नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है जब मौजूदा जनसंपर्क आयुक्त रवि मित्तल की नियुक्ति प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में हो चुकी है।

    ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा...बस और पिकअप की टक्कर, 10 की मौत

    पढ़ाई और करियर का शानदार सफर

    रजत बंसल मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं और उनका जन्म 25 जुलाई 1988 को हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई लखनऊ और दिल्ली के प्रतिष्ठित स्कूलों में हुई। उन्होंने BITS पिलानी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की और पढ़ाई के दौरान फ्रांस में ट्रेनिंग का मौका भी मिला। इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने Infosys, पुणे में काम किया, लेकिन उनका लक्ष्य सिविल सर्विस था। पहले प्रयास में IPS और दूसरे प्रयास में उन्होंने IAS बनने का सपना पूरा किया।

    ये भी पढ़ें: भोपाल: राजाभोज एयरपोर्ट पर 29 मार्च से नया समर शेड्यूल होगा लागू, दिल्ली-नवी मुंबई के लिए बढ़ेंगी उड़ानें, भोपाल-गोवा फ्लाइट होगी बंद

    अहम पदों पर संभाल चुके हैं जिम्मेदारी 

    आईएएस बनने के बाद 2012 में उन्होंने सेवा शुरू की। उनकी पहली पोस्टिंग रायगढ़ में सहायक कलेक्टर के रूप में हुई। इसके बाद उन्होंने राजनांदगांव और सूरजपुर में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। रजत रायपुर नगर निगम के कमिश्नर भी रह चुके हैं और हाल ही में वाणिज्य कर आयुक्त और प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालक के रूप में कार्य कर रहे थे। 

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts