Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कांकेर में नक्सलियों का डम्प ध्वस्त,जंगल से हथियार और विस्फोटक बरामद

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का डम्प बरामद किया है। कोयलीबेड़ा क्षेत्र के मोदेमरका और मिच्चेबेड़ा के बीच जंगल में सर्चिंग के दौरान एक भरमार बंदूक, करीब एक किलो संदिग्ध आईईडी मैकेनिज्म, गन पाउडर, दो डेटोनेटर और अन्य सामग्री मिली। विस्फोटकों को मौके पर नष्ट किया गया।
कांकेर में नक्सलियों का डम्प ध्वस्त,जंगल से हथियार और विस्फोटक बरामद

रायपुर/कांकेर:  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों का डम्प बरामद हुआ है। यहां से भरमार बंदूक, संदिग्ध आईईडी मैकेनिज्म, गन पाउडर, डेटोनेटर और अन्य नक्सली सामग्री मिली है। सुरक्षा के मद्देनजर विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

जंगल में छिपा था नक्सलियों का डम्प, सर्चिंग में मिला हथियारों का जखीरा

कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोदेमरका और मिच्चेबेड़ा के बीच जंगल एवं पहाड़ी इलाके में 16 नवंबर को संयुक्त सुरक्षा बलों ने सर्चिंग अभियान चलाया। जिला बल, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और बम निरोधक दस्ता (BDS) की संयुक्त टीम इलाके की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डम्प मिला।

अधिक जानकारी: कांकेर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,2 दोषियों को 10-10 साल की जेल, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

भरमार बंदूक से लेकर डेटोनेटर तक बरामद

सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने डम्प से निम्न सामग्री बरामद की—

एक भरमार बंदूक

करीब एक किलो संदिग्ध आईईडी मैकेनिज्म

लगभग एक किलो गन पाउडर

दो डेटोनेटर

अन्य नक्सली उपयोग की सामग्री

बरामदगी के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत आईईडी मैकेनिज्म और अन्य विस्फोटक पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इससे संभावित खतरे को टालने की कार्रवाई की गई।

अधिक जानकारी: सुकमा में नक्सलियों के हथियार डंप पर बड़ा प्रहार,ऑटोमैटिक हथियार, बीजीएल सेल और विस्फोटक बरामद

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चला संयुक्त ऑपरेशन

यह कार्रवाई बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा, बीएसएफ डीआईजी दीपक तिवारी, कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा और बीएसएफ की 40वीं वाहिनी के प्रभारी सेनानी नरेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में जिला पुलिस बल, बीएसएफ और बीडीएस के जवान शामिल रहे। सभी टीमों ने आपसी समन्वय के साथ जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग की।

नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों की सर्चिंग तेज

कांकेर पुलिस के अनुसार, नक्सल प्रभावित और सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों का फोकस नक्सलियों के छिपे ठिकानों, हथियारों के डम्प और विस्फोटक सामग्री का पता लगाकर संभावित खतरों को खत्म करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नक्सल विरोधी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts