Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PU Special:बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर शो’ में दिखा रायपुर की बेटी प्रांजलि का जलवा, छत्तीसगढ़ी बस्तर कला देख अनिल कपूर ने सोनम से बोले- इनके साथ करो काम

स्टार प्लस के ‘इंडिया के टॉप 1%- द अनिल कपूर शो’ में दिखा छत्तीसगढ़ की बस्तर कला का जलवा, प्रांजलि के डिजाइन ने जीता अभिनेता का दिल,रायपुर की प्रांजलि ने स्टार प्लस के ‘इंडिया के टॉप 1%- द अनिल कपूर शो’ में बस्तर कला से प्रेरित परिधान पेश कर सबका ध्यान खींचा। उनके हुनर से प्रभावित अनिल कपूर ने बेटी सोनम कपूर को फोन कर भविष्य में प्रांजलि के साथ काम करने का सुझाव दिया।
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर शो’ में दिखा रायपुर की बेटी प्रांजलि का जलवा, छत्तीसगढ़ी बस्तर कला देख अनिल कपूर ने सोनम से बोले- इनके साथ करो काम

प्रेम कुमार,रायपुर: छत्तीसगढ़ की पारंपरिक बस्तर कला अब बॉलीवुड के सितारों को भी आकर्षित कर रही है। रायपुर की प्रतिभागी प्रांजलि ने राष्ट्रीय टेलीविजन के मंच पर अपनी रचनात्मकता और अनूठे फैशन डिजाइन से ऐसा प्रभाव छोड़ा कि बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। प्रांजलि के हुनर से प्रभावित अनिल कपूर ने तुरंत अपनी बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर को फोन लगाया और भविष्य में प्रांजलि के साथ काम करने का सुझाव दिया। इस खास पल ने छत्तीसगढ़ की कला और प्रांजलि की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई है।

4 हजार साल पुरानी बस्तर कला ने खींचा ध्यान

स्टार प्लस के चर्चित शो ‘इंडिया के टॉप 1%- द अनिल कपूर शो’ के ‘ग्रेट इंडियन बुद्धि लीग’ विशेष एपिसोड में रायपुर की प्रांजलि अपने खास परिधान के साथ नजर आईं। उनके डिजाइन की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि उसमें छत्तीसगढ़ की करीब 4,000 साल पुरानी बस्तर कला की झलक देखने को मिली। प्रांजलि ने बताया कि उनके परिधान की प्रेरणा बस्तर की पारंपरिक कला और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी है। उन्होंने सदियों पुरानी कलात्मक परंपरा को आधुनिक फैशन के साथ जोड़ने की कोशिश की है।

ये भी पढ़ें: King Movie: शाहरुख खान की 'किंग' से अनिरुद्ध रविचंदर की छुट्टी! क्यों छोड़ी 450 करोड़ की फिल्म? क्या रिलीज से पहले बदलेगा म्यूजिक?

अनिल कपूर ने सोनम को किया फोन

प्रांजलि की रचनात्मकता और उनके परिधान की खूबसूरती देखकर अनिल कपूर खासे प्रभावित हुए। उन्होंने शो के दौरान ही अपनी बेटी सोनम कपूर को फोन किया और प्रांजलि के साथ भविष्य में काम करने की संभावना पर बात की।

अनिल कपूर ने सोनम से कहा—

“सोनम, आप फ्यूचर में कभी भी प्रांजलि जी के साथ कोलैबरेट करना चाहेंगी, तो खुशी की बात होगी।”

उन्होंने प्रांजलि के काम की तारीफ करते हुए कहा कि उनका आर्ट बेहद खूबसूरत और कमाल का है।

बस्तर की विरासत को मिला बॉलीवुड का मंच

प्रांजलि की यह प्रस्तुति सिर्फ एक फैशन डिजाइन तक सीमित नहीं रही, बल्कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत करने की एक अनूठी कोशिश बन गई। बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को परिधान के जरिए राष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाना इस प्रस्तुति की सबसे खास बात रही।

ये भी पढ़ें: फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव बॉलीवुड के Gen Z स्टार्स, जानिए क्यों बन रहे इन्फ्लुएंसर

सोनम कपूर के साथ काम करने की जगी उम्मीद

रायपुर और छत्तीसगढ़ के लिए यह उपलब्धि गौरव का विषय है। एक ओर प्रांजलि को अनिल कपूर जैसे बड़े बॉलीवुड अभिनेता से सराहना मिली, वहीं दूसरी ओर सोनम कपूर के साथ संभावित कोलैबरेशन का रास्ता भी चर्चा में आया। हालांकि, फिलहाल सोनम कपूर और प्रांजलि के बीच किसी आधिकारिक सहयोग की पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद अनिल कपूर की यह पहल प्रांजलि के लिए एक बड़ी उपलब्धि और छत्तीसगढ़ की कला के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाला यादगार क्षण बन गई।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts