PlayBreaking News

भोपाल:राजाभोज एयरपोर्ट पर 29 मार्च से नया समर शेड्यूल होगा लागू, दिल्ली-नवी मुंबई के लिए बढ़ेंगी उड़ानें, भोपाल-गोवा फ्लाइट होगी बंद

भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि 29 मार्च से नया समर शेड्यूल लागू होने जा रहा है, जिसमें यात्रियों को ज्यादा फ्लाइट ऑप्शन और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। हालांकि, गोवा जाने वालों के लिए थोड़ी परेशानी भी बढ़ सकती है।
Follow on Google News
राजाभोज एयरपोर्ट पर 29 मार्च से नया समर शेड्यूल होगा लागू, दिल्ली-नवी मुंबई के लिए बढ़ेंगी उड़ानें, भोपाल-गोवा फ्लाइट होगी बंद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    फिलहाल 29 मार्च से भोपाल और नवी मुंबई के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। नई फ्लाइट्स के तहत शाम और रात के समय दोनों शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। फिलहाल मुंबई के लिए इंडिगो और एयर इंडिया की दो-दो उड़ानें पहले से संचालित हो रही हैं।

    दिल्ली और नवी मुंबई के लिए नई फ्लाइट्स 

    नए समर शेड्यूल को DGCA से मंजूरी मिल चुकी है। इसके तहत भोपाल से दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू होगी, जिससे कुल उड़ानों की संख्या 7 हो जाएगी। वहीं, नवी मुंबई के लिए भी नई फ्लाइट जोड़ी गई है। अब यात्रियों को सीधे नवी मुंबई जाने का ऑप्शन मिलेगा, जिससे सफर आसान हो जाएगा।

    ये भी पढ़ें: मप्र के पेट्रोल पंपों की क्रेडिट खत्म: अचानक और अकारण डिपो से उधारी बंद होने से पेट्रोल पंपों पर सूखा

    रोजाना 36 फ्लाइट मूवमेंट 

    समर शेड्यूल लागू होने के बाद भोपाल एयरपोर्ट से कुल 18 फ्लाइट्स ऑपरेट होंगी, यानी रोजाना 36 मूवमेंट होंगे। इंडिगो और एयर इंडिया की फ्लाइट्स पहले से ही चल रही हैं, अब नई उड़ानों के जुड़ने से यात्रियों को ज्यादा टाइमिंग और विकल्प मिलेंगे। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर ये बदलाव किए गए हैं।

    ये भी पढ़ें: मैहर: पुलिसकर्मी ने पेश की इंसानियत की मिशाल, दिव्यांग श्रद्धालु को कंधे पर बैठाकर कराए दर्शन

    गोवा जाने वाले यात्रियों को होगी परेशानी 

    जहां एक तरफ नई उड़ानों से राहत मिलेगी, वहीं गोवा जाने वालों के लिए झटका है। 29 मार्च से भोपाल-गोवा के बीच चलने वाली इंडिगो की फ्लाइट बंद हो जाएगी। ऐसे में यात्रियों को अब कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी होगी या ट्रेन से लंबा सफर करना पड़ेगा। ट्रैवल एजेंसियों के अनुसार, समर वेकेशन में गोवा की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है, ऐसे में यह फैसला यात्रियों के लिए असुविधा बढ़ा सकता है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts