Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा...बस और पिकअप की टक्कर, 10 की मौत

छिंदवाड़ा में गुरुवार शाम को हुए सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के कारण करीब 10 किलोमीटर तक लगा जाम लगने के कारण अफरा तफरी मच गई।
छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा...बस और पिकअप की टक्कर, 10 की मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छिंदवाड़ा। जिले में गुरुवार को एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना घटित हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम से लौट रही एक बस और एक पिकअप वाहन के बीच सिमरिया हनुमान मंदिर (गिट्टी क्रेशर के पास) भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बस पलटने और पिकअप के क्षतिग्रस्त होने से अब तक कुल 10 से  लोगों की मौत की खबर है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

    पिकअप के उड़े परखच्चे, मौके पर दो की मौत

    जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि बस की चपेट में आने से पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप में सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, बस में सवार लोग मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से छिंदवाड़ा से वापस लौट रहे थे, वे बस पलटने के कारण गंभीर रूप से हताहत हुए हैं।

    मौके में कलेक्टर-एसपी 

    घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे हैं घायलों को जिला अस्पताल में इलाज किया गया है प्रशासन की देखरेख में लोगों का घायलों का इलाज किया जा रह है।

    बस में सवार थे 41 यात्री

    जानकारी के मुताबिक हादसा मोहखेड़ थाना क्षेत्र उमरानाला इलाके में शाम करीब 6:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई और कई यात्री अंदर ही फंस गए। बस भंडारकुंड करेर की बताई जा रही है, जिसमें कुल 41 लोग सवार थे। बस में सवार सभी लोग सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। 

    प्रत्यक्षदर्शी यह बोले...

    प्रत्यक्षदर्शी मुन्ना पवार के अनुसार हादसा बेहद भयावह था। कई यात्रियों को गंभीर सिर की चोटें आईं, वहीं एक यात्री का हाथ कटकर अलग हो गया।

    मृतकों में महिलाएं और बच्चा भी शामिल

    प्रशासन के अनुसार मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए 20 से अधिक एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं।

    ग्रीन कॉरिडोर, 5 किमी लंबा जाम

    हादसे के बाद सड़क पर 4 से 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस और प्रशासन ने राहत कार्य के साथ यातायात बहाल करने का प्रयास शुरू किया। घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया है।

    /img/89/1774543138804

     राहत-बचाव में जुटा प्रशासन

    घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है। घायलों को बस से निकालने के लिए क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद ली गई। प्रशासन और डॉक्टरों की टीम लगातार राहत कार्य में जुटी है।

    घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया

    सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। राहत कार्य प्राथमिकता पर है।
    अजय पांडे, एसपी, छिंदवाड़ा

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts