Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजा रघुवंशी हत्याकांड : पत्नी सोनम के रेनकोट पर खून, आकाश की शर्ट से भी फॉरेंसिक राज बेनकाब! खौफनाक साजिश का पर्दाफाश

Follow on Google News
राजा रघुवंशी हत्याकांड : पत्नी सोनम के रेनकोट पर खून, आकाश की शर्ट से भी फॉरेंसिक राज बेनकाब! खौफनाक साजिश का पर्दाफाश
Raja Raghuvanshi Murder Case। इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोज नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। 2 जून को मेघालय की एक खाई से राजा की सड़ी-गली लाश बरामद हुई थी। अब जांच में सामने आया है कि इस हत्या की साजिश उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने रची थी। इनके अलावा कुछ अन्य साथी भी इस षड्यंत्र में शामिल बताए जा रहे हैं।

फॉरेंसिक जांच में मिले पक्के सबूत

  • पुलिस को कई अहम फॉरेंसिक सबूत हाथ लगे हैं, जो आरोपियों की संलिप्तता को साफ करते हैं।
  • आरोपी आकाश की खून से सनी शर्ट से यह पुष्टि हो गई है कि उस पर लगा खून राजा रघुवंशी का ही है।
  • सोनम के रेनकोट पर भी खून के धब्बे मिले हैं, जिसकी जांच जारी है।
  • हत्या में इस्तेमाल की गई खुखरी (टेढ़ा चाकू) भी पुलिस ने बरामद कर ली है।

आरोपी आनंद के कपड़ों पर भी मिले खून के निशान

गिरफ्तारी के वक्त आनंद के कपड़ों पर भी खून के निशान मिले हैं। इसके साथ-साथ हत्या के हथियार और राजा की निजी वस्तुओं से आरोपियों के फिंगरप्रिंट भी पुलिस को मिल चुके हैं। ये सारे सबूत इस जघन्य साजिश की परतें खोल रहे हैं।

हत्या के साथ लूट की भी साजिश?

मामले की एफआईआर की कॉपी भी सामने आई है, जो राजा के भाई द्वारा दर्ज कराई गई थी। इसमें बताया गया कि हत्या के बाद राजा की सोने की चेन, सगाई की अंगूठी, शादी की अंगूठी, सोने का ब्रेसलेट और नकदी से भरा पर्स भी गायब है। इससे पुलिस को संदेह है कि यह हत्या केवल निजी दुश्मनी के लिए नहीं बल्कि लूट के मकसद से भी की गई थी।

डिजिटल रिकॉर्ड और CCTV फुटेज ने खोली पोल

पूरे मामले में पुलिस को डिजिटल सबूत, CCTV फुटेज और चश्मदीदों के बयान भी मिले हैं। इनसे यह स्पष्ट होता जा रहा है कि हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की गई थी। सोनम और उसके प्रेमी ने राजा को हनीमून के बहाने मेघालय बुलाकर उसकी हत्या कर दी।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts