Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raja Raghuvanshi Murder Case : जेल से बाहर आना चाहती है सोनम, दायर की जमानत याचिका; 17 सितंबर को सुनवाई

Raja Raghuvanshi Murder Case : जेल से बाहर आना चाहती है सोनम, दायर की जमानत याचिका; 17 सितंबर को सुनवाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी सोनम ने हनीमून के दौरान मेघालय के शिलॉन्ग में की थी, जिसके बाद से वह जेल में बंद है। इसी बीच सोनम ने जमानत के लिए अदालत में अर्जी लगाई है। सोहरा उप-मंडल के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इस पर सुनवाई की तारीख 17 सितंबर तय की है। याचिका शुक्रवार को दायर की गई थी, लेकिन अभियोजन पक्ष ने मामले के रिकॉर्ड की जांच के लिए समय मांगा।

    सोनम ने प्रेमी संग मिलकर रची थी साजिश

    पुलिस जांच में सामने आया कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। मई महीने में राजा और सोनम अचानक लापता हो गए थे। देशभर में तलाशी अभियान के बाद राजा का शव शिलॉन्ग के सोहरा इलाके के पास एक सुनसान पार्किंग में मिला।

    यूपी के गाजीपुर में किया था सरेंडर

    हत्या के बाद सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। वहीं, मेघालय पुलिस ने राज कुशवाहा और तीन सुपारी किलर्स – विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया। फिलहाल सोनम को छोड़कर बाकी आरोपी शिलॉन्ग जेल में बंद हैं।

    आरोपपत्र पर उठाए सवाल

    सोनम के वकील का दावा है कि पुलिस ने जो आरोपपत्र दाखिल किया है, उसमें कई ‘खामियां’ हैं। वहीं, पुलिस ने पिछले हफ्ते सोनम, राज और तीनों हत्यारों के खिलाफ 790 पन्नों का चार्जशीट कोर्ट में पेश किया है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts