Raipur News:रायपुर पुलिस ने स्कूली छात्राओं को दिया सुरक्षा का मंत्र, ट्रैफिक साइबर और महिला सुरक्षा की सिखाई पाठ

रायपुर के लक्ष्मी नारायण कन्या विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को बनाया जाएगा 'ट्रैफिक एंबेसडर', QR ऑटो और साइबर सुरक्षा पर दिए अहम टिप्स।पुलिस ने सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान के तहत लक्ष्मी नारायण कन्या विद्यालय, कालीबाड़ी में यातायात, महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम डीसीपी यातायात डॉ. अर्चना झा के मार्गदर्शन में हुआ।
रायपुर पुलिस ने स्कूली छात्राओं को दिया सुरक्षा का मंत्र, ट्रैफिक साइबर और महिला सुरक्षा की सिखाई पाठ

रायपुर: राजधानी रायपुर में छात्राओं को सड़क, साइबर और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। डीसीपी यातायात डॉ. अर्चना झा के मार्गदर्शन में लक्ष्मी नारायण कन्या विद्यालय, कालीबाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में करीब 250 छात्राओं को सुरक्षित यातायात, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव और महिला सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए। साथ ही छात्राओं को अपने परिवार की "ट्रैफिक एंबेसडर" बनने का संदेश दिया गया।

Bijapur News: बीजापुर में बाढ़ के बीच देवदूत बनी नगरसेना, उफनते जलमार्ग से बीमार बच्ची और महिला को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल

छात्राओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाने पहुंची ट्रैफिक पुलिस

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान के तहत लक्ष्मी नारायण कन्या विद्यालय, कालीबाड़ी में यातायात, महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम डीसीपी यातायात डॉ. अर्चना झा के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें कक्षा 8वीं से 12वीं तक की करीब 250 छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन ने भाग लिया।

/img/129/1785409528929

Bilaspur News: सेक्स CD कांड मामले में भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल पर अंतरिम रोक

साइबर अपराध से बचने के बताए आसान उपाय

कार्यक्रम में एसीपी ट्रैफिक स्नेहिल साहू ने छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और डिजिटल सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनजान लिंक, फर्जी कॉल और संदिग्ध मैसेज से सतर्क रहना बेहद जरूरी है। छात्राओं को साइबर क्राइम हेल्पलाइन, पोर्टल, चाइल्ड हेल्पलाइन, 112, पिंक पेट्रोल और अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी भी दी गई।

महिला सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक

महिला सुरक्षा के विषय पर छात्राओं को कानून, सुरक्षा उपाय और आपातकालीन सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। उन्हें किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने और हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

Raipur News: CGPSC घोटाला: आज ED कोर्ट में पेश होंगे टामन सोनवानी, 5 दिन की रिमांड खत्म; मनी ट्रेल और भर्ती हेराफेरी पर बड़ा खुलासा संभव

QR कोड वाले ऑटो में सफर करने की अपील

एसीपी ट्रैफिक सीमा अहिरवार ने छात्राओं और शिक्षकों से अपील की कि वे स्कूल आने-जाने के लिए केवल QR कोड युक्त ऑटो और ई-रिक्शा का ही उपयोग करें। उन्होंने कहा कि QR कोड स्कैन कर वाहन की जानकारी अभिभावकों के साथ साझा करना सुरक्षित यात्रा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

/img/129/1785409543495

अधिकार के साथ कर्तव्य निभाने का संदेश

एसीपी सीमा अहिरवार ने कहा कि संविधान हमें अधिकारों के साथ कर्तव्य भी देता है। जब नागरिक दोनों का समान रूप से पालन करेंगे, तभी सुरक्षित और जिम्मेदार समाज का निर्माण संभव होगा। उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील भी की।

CG NEWS: धमतरी में बारिश का कहर: सोंढुर बांध के 5 गेट खुले, नदी-नाले उफान पर, तटीय इलाकों में अलर्ट जारी

QRT और ITMS की दी जानकारी

कार्यक्रम में छात्राओं को क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT), इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) और ई-चालान व्यवस्था की जानकारी दी गई। बताया गया कि शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति में यातायात पुलिस की मदद तुरंत ली जा सकती है।

ट्रैफिक एंबेसडर' बनने का आह्वान

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से कहा कि वे अपने परिवार और समाज में ट्रैफिक एंबेसडर की भूमिका निभाएं। स्कूल में मिली सड़क सुरक्षा की जानकारी घर-घर तक पहुंचाकर लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें।

CG NEWS: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सड़क हादसे में घायल, ट्रक से टकराई कार; झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

जुड़वा बहनों 'रक्षा-सुरक्षा' ने भी दिया संदेश

कार्यक्रम में 'रक्षा-सुरक्षा' ट्विन सेफ्टी एंजेल ने भी सड़क सुरक्षा और सुरक्षित यातायात के महत्व पर छात्राओं को जागरूक किया। पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts