CG NEWS: धमतरी में बारिश का कहर: सोंढुर बांध के 5 गेट खुले, नदी-नाले उफान पर, तटीय इलाकों में अलर्ट जारी

रायपुर/धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। जिले की अधिकांश बरसाती नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे कई ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण सोंढुर बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ने पर प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बांध के पांच गेट खोल दिए हैं। इसके साथ ही नदी के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें: CG NEWS: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सड़क हादसे में घायल, ट्रक से टकराई कार; झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती
दो दिनों की बारिश से बढ़ा जलस्तर
लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सोंढुर बांध में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। अधिकारियों के अनुसार बांध में वर्तमान समय में 15,240 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की गई है। जलस्तर नियंत्रित रखने के लिए बांध के 5 गेट खोलकर 5,635 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: सूरजपुर में बाघ की खाल की तस्करी का भंडाफोड़: खरीदार बनकर वन विभाग ने दबोचे 3 तस्कर, हथियार भी जब्त
81 प्रतिशत भर चुका है सोंढुर बांध
सोंढुर बांध की कुल जल भंडारण क्षमता करीब 7 टीएमसी है। वर्तमान में बांध लगभग 81 प्रतिशत भर चुका है। जलस्तर लगातार बढ़ने की स्थिति को देखते हुए सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: CG NEWS: 18 साल बाद खुला मनरेगा घोटाला,पूर्व जिला पंचायत CEO समेत 8 अफसरों पर EOW की बड़ी कार्रवाई
नदी किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की अपील
बांध से पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन ने नदी के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लोगों से नदी, नालों और पुल-पुलियों के पास नहीं जाने की अपील की गई है। प्रशासन ने कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर आगे भी पानी छोड़ा जा सकता है।

जनजीवन पर दिखा बारिश का असर
लगातार बारिश से जिले के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे पुल और रपटे पानी में डूबने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिससे प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में भीषण आग, ऑक्टोपस बार समेत 4 दुकानें जलकर खाक,
तटीय इलाकों में अलर्ट
धमतरी जिले में लगातार दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण सोंढुर बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। बांध के पांच गेट खोलकर 5,635 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने की अपील की है।












